Bridal Blouse Design: शादी के दिन बिखेरें फैशन का असली जलवा, आज ही चुनें ये ट्रेंडिंग ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन
Published by : Priya Gupta Updated At : 29 Oct 2025 3:06 PM
Bridal Blouse Design
Bridal Blouse Design: क्या आप भी अपनी शादी में सबसे अलग और हटकर पहनने के लिए तैयारियां कर रही हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्राइडल स्पेशल ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, इसे पहनकर आप अपने शादी के दिन हर जगह फैशन का जलवा बिखेर सकती हैं.
Bridal Blouse Design: शादियों का सीजन आने वाला है, इस खास मौके हर दुल्हन चाहती है कि उनके शादी के दिन का लुक सबसे खास और यादगार हो. दुल्हन के लुक को परफेक्ट बनाने में सिर्फ लहंगा या साड़ी ही नहीं, बल्कि ब्लाउज डिजाइन भी बहुत जरूरी हैं. सही ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन न सिर्फ दुल्हन के आउटफिट की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि हर किसी की नजर को भी खींच लेती हैं. आजकल मार्केट में बहुत सारे ट्रेंड और मॉडर्न दोनों ब्लाउज डिजाइन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन क्या आप अब भी अपने शादी के लिए सोच रही हैं कि कौन-सा ब्लाउज डिजाइन सही रहेगा? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्राइडल स्पेशल सबसे ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, यहां से आप अपने शादी के लिए आसानी से ब्लाउज के डिजाइन चुन सकती हैं.
मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन (Mirror Work Blouse Design)

मिरर वर्क ब्लाउज आजकल ब्राइड्स के बीच काफी ट्रेंड में है. इस डिजाइन में छोटे-बड़े शीशों को कपड़े पर खूबसूरती से लगाया जाता है, जो लाइट पड़ते ही चमक उठते हैं. ये ब्लाउज ब्लाउज दिन की शादी या मेहंदी समारोह के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है.
एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज डिजाइन (Embroidery Blouse Design)

ब्लाउज डिजाइन में धागों, मोतियों और छोटे-छोटे स्टोन का इस्तेमाल कर सुंदर पैटर्न बनाए जाते हैं. आप चाहे हैंड एम्ब्रॉयडरी पसंद करें या मशीन वर्क, दोनों ही स्टाइल आपको ग्रेसफुल और रिच लुक देते हैं. फ्लोरल, पत्ती या पैटर्न्स वाली एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज शादी, रिसेप्शन या संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं.

राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन (Round Neck Blouse Design)

यह सबसे क्लासिक डिजाइन है. इसे आप शादी के कोई भी फंक्शन में पहनकर हर जगह फैशन का जलवा बिखेर सकती हैं.

स्टोन ब्लाउज डिजाइन (Stone Work Blouse Design)

अगर आपकी शादी नाइट टाइम में है, तो स्टोन वर्क ब्लाउज आपको चमकदार और ग्लैमरस लुक देगा. इस ब्लाउज पर स्टोन, मोतियों और ग्लिटर रहते हैं जो रात के टाइम पर और सुंदर दिखते हैं. ये ब्लाउज आपके रिसेप्शन या इंगेजमेंट फंक्शन के लिए परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें
यह भी पढ़ें: Saree Design: साड़ी की छांव में दमकेगा दुल्हन का रूप, हर रस्म में पहनें ये बेस्ट साड़ी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










