Top Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं टॉप नामों के ऑप्शंस, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ

Updated:
विज्ञापन
top baby boy names

AI generated image

Top Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहतरीन नाम चुन सकते हैं. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

विज्ञापन

Top Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर के इस नन्हें से चिराग के लिए बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि जब आप इन्हें अपने बेटे के लिए चुनते हैं तो हर सुनने वाला इन नामों की तारीफ जरूर करता है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

आपके बेटे के लिए कुछ जबरदस्त नाम

  • विहान: इस नाम का अर्थ होता है एक नये युग की शुरुआत या उदय.
  • ईशान: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य या भगवान शिव.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर.
  • अर्जुन: इस नाम का अर्थ होता है महाभारत का एक वीर योद्धा.
  • समर्थ: इस नाम का अर्थ होता है सक्षम और कुशल.
  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का तोहफा.
  • अथर्व: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र ग्रंथ.
  • दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है सक्षम.
  • अनय: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी श्रेष्ठ के.
  • श्लोक: इस नाम का अर्थ होता है धर्मग्रंथों के श्लोक.
  • आरिव: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि का राजा.
  • तेजस: इस नाम का अर्थ होता है दीप्तिमान ऊर्जा.
  • मिहिर: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की किरणें.
  • तरुण: इस नाम का अर्थ होता है जवान.
  • ओजस: इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जा या चमक.
  • रिवान: इस नाम का अर्थ है महत्वाकांक्षी.
  • अविर: इस नाम का अर्थ होता है बहादुर.
  • याशिल: इस नाम का अर्थ होता है सफलता.
  • इश्विक: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola