Tomato Onion Raita: राइस से लेकर पुलाव के साथ सर्व करें टमाटर प्याज का रायता, जानें आसान रेसिपी

टमाटर प्याज का रायता (AI IMAGE)
Tomato Onion Raita: खाने में हल्का और स्वादिष्ट जोड़ने के लिए टमाटर प्याज रायता बेस्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
Tomato Onion Raita: रायता एक ऐसी आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी है जिसे आप मिनटों में बिना ज्यादा समय लगाए तैयार कर सकते हैं. आपने खीरा और गाजर से बने रायते तो खूब खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको टमाटर-प्याज रायता बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप चावल-दाल, पराठा, पुलाव, बिरयानी या किसी भी पसंदीदा डिश के साथ परोस सकते हैं. आइए इस आर्टिकल की मदद से जानते हैं कैसे आप घर पर मिनटों में टमाटर-प्याज रायता आसानी से बना सकते हैं. गर्मी हो या किसी भी मौसम में इस रायता को खाने के साथ परोसकर आप स्वाद बढ़ा सकते हैं.
टमाटर प्याज का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- फ्रेश दही – 1 कप
- टमाटर – 1
- प्याज – 1
- हरी मिर्च – 1
- भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- काला नमक – आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- हरा धनिया पत्ता – 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
टमाटर प्याज का रायता बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप फ्रेश दही लें और इसे अच्छी तरह फेंटें. इसे पूरी तरह चिकना और क्रीमी बनाएं.
- अब आप टमाटर और प्याज को बारीक बारीक काट लें. फिर हरी मिर्च को बारीक काटकर तैयार रखें.
- अब फेंटे हुए दही में पहले टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालकर धीरे-धीरे मिलाएं. ध्यान रखें कि दही और सब्जियां अच्छे से मिक्स हो जाए.
- अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और काली मिर्च डालें. इसे अच्छी तरह धीरे-धीरे चम्मच की मदद से मिलाएं.
- रायते को सर्व करने से पहले ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
- अब तैयार है आपका घर पर बना टमाटर दही का रायता इसे आप तुरंत बिरयानी या चावल-दाल के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: Aloo Raita Recipe: हर डिश के साथ लगेगा स्वादिष्ट, ऐसे बनाएं आलू रायता, नोट करें बनाने की विधि
यह भी पढ़ें: Cucumber Pudina Raita: खीरा और पुदीना से बनाएं टेस्टी रायता, जो खाने का मजा कर देगा दोगुना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




