Cucumber Pudina Raita: खीरा और पुदीना से बनाएं टेस्टी रायता, जो खाने का मजा कर देगा दोगुना

Updated:
विज्ञापन
Cucumber Pudina Raita: खीरा और पुदीना से बनाएं टेस्टी रायता, जो खाने का मजा कर देगा दोगुना

Cucumber Pudina Raita: अगर आप कम समय में बन जाने वाला रायता बनाने की रेसिपी खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए सही है. आज हम आपको खीरे और पुदीना से बना मजेदार रायता बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता […]

विज्ञापन

Cucumber Pudina Raita: अगर आप कम समय में बन जाने वाला रायता बनाने की रेसिपी खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए सही है. आज हम आपको खीरे और पुदीना से बना मजेदार रायता बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और हर डिश के साथ परफेक्ट भी लगता है. तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं घर पर आसानी से कुछ स्टेप को फॉलो करके खीरे और पुदीना का रायता बनाने की विधि. 

खीरे और पुदीना का रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • खीरा – 1 बड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • पुदीना के पत्ते – 10-12
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर – आधा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • काला नमक – स्वादानुसार 
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार 
  • काली मिर्च – आधा चम्मच 
  • हरा धनिया – सजावट के लिए 

यह भी पढ़ें: Onion Raita Recipe: मिनटों में तैयार करें घर पर लाजवाब प्याज का रायता 

खीरे और पुदीना का रायता बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप खीरे को अच्छे से धोकर छील लें, इसे कद्दूकस करके रखें और पानी निकालने के लिए अलग कर दें. 
  • अब पुदीना के पत्तों को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी डालें और पेस्ट बना लें. इसके बाद आप दही को अच्छी तरह फेंट लें जिससे ये अच्छी तरह से स्मूद हो जाए. 
  • अब आप फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, पुदीना पेस्ट, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. रायता को फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके परोसें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Raita Recipe: हर डिश के साथ लगेगा स्वादिष्ट, ऐसे बनाएं आलू रायता, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें: Amla Raita Recipe: सर्दियों में बनाएं आंवला से टेस्टी रायता, खाने का मजा होगा दोगुना 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola