सिर्फ 3 चीजों से साफ करें गंदा किचन क्लॉथ, अपनाएं मंजु मित्तल का तरीका

किचन क्लॉथ साफ करने का तरीका (फोटो - @manjumittal.homehacks)
Tips To Wash Kitchen Cloth: घर पर रखा किचन क्लॉथ गंदा होने के बाद बहुत खराब और दागदार दिखने लगता है. ऐसे में इसे सही तरीके से साफ करना जरूरी है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में किचन क्लॉथ साफ करने के टिप्स.
Tips To Wash Kitchen Cloth: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला किचन क्लॉथ जल्दी गंदा हो जाता है और अगर इसे सही तरीके से साफ न किया जाए तो इसमें मसालों की गंदगी और बदबू भी जमा होने लगती है. ऐसे में किचन की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए किचन क्लॉथ को अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी होता है. अगर आपके भी घर में रखा किचन क्लॉथ जल्दी गंदा हो जाता है और साफ नहीं हो पाता, तो आप कंटेंट क्रिएटर मंजु मित्तल का आसान तरीका अपना सकते हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @manjumittal.homehacks पर किचन क्लॉथ को साफ करने का एक सिंपल और असरदार तरीका शेयर किया है, जिसकी मदद से आप घर पर ही कपड़े को आसानी से साफ कर सकते हैं.
किचन क्लॉथ साफ करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
- विनेगर – 1 बड़ा चम्मच
- सोडा – 1 चम्मच
- डिटर्जन्ट पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
किचन क्लॉथ साफ करने का तरीका क्या है? (How To Wash Kitchen Cloth)
- किचन क्लॉथ साफ करने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गर्म पानी लें. इसके बाद आप इसमें एक चम्मच सोडा, कोई भी 1 बड़ा चम्मच डिटर्जन्ट पाउडर और एक बड़ा चम्मच विनेगर डालें.
- इसे अच्छे से मिक्स करके आप इसमें गंदे किचन क्लॉथ डालकर रखें. इसे आधे घंटे के लिए इसी में डुबोकर छोड़ दें.
- अब आप कपड़े को निकालकर अच्छे से हाथों से मसल मसलकर साफ करें. इसके बाद साफ पानी से धो लें.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




