Tea Side Effects: चाय पीने से आपके दांतों को होते हैं ये नुकसान, जान गए तो छोड़ देंगे पीना

Updated at : 10 Dec 2024 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
side effects of drinking tea

side effects of drinking tea

Tea Side Effects: अगर आप चाय का सेवन काफी ज्यादा करते हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम ज्यादा चाय पीने की वजह से आपके दांतों को होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Tea Side Effects: एक बड़ी आबादी ऐसी है है जिसे सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीने की आदत होती है. सुबह की तो बात छोड़ ही दीजिए, शाम होते-होते कई लोग 10 कप तक चाय पी लेते हैं. जब तक आप दिन में एक या दो कप चाय का सेवन करते हैं तबतक सबकुछ सही रहता है लेकिन, समस्या तब शुरू होती है जब हम चाय का सेवन जरूरत से ज्यादा करने लगते हैं. ज्यादा चाय पीने से सिर्फ आपके सेहत को नुकसान नहीं होता बल्कि, दांतों पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ज्यादा चाय पीने की वजह से आपके दांतों को होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दांत पड़ते हैं पीले

जब आप अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने लगते हैं तो ऐसे में इसका सबसे पहले असर हमारे दांतों पर दिखाई देने लगता है. चाय में टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है जो आपके दांतो के पीला पड़ने के पीछे एक मुख्य कारण बनता है. चाय के ज्यादा सेवन से दांतों के ऊपरी पर दाग-धब्बे लग जाते हैं.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे की रंगत देख चौंक जाएगी दुनिया, आज ही डायट में शामिल करें ये 5 चीजें

Also Read: Hair Care Tips: देखते ही देखते हो जाएंगे गंजे, भूलकर भी बालों पर न करें इन ऑइल्स का इस्तेमाल

मुंह से गंदी बदबू

ज्यादा चाय पीने से आपके मुंह से गंदी बदबू आनी शुरू हो जाती है. जब आप ज्यादा चाय पीते हैं तो इससे आपके मुंह में बैक्टीरिया का बढ़ना शुरू हो जाता है. केवल यहीं नहीं, चाय में मौजूद कैफीन आपके दांतों के इनेमल को भी डैमेज करते हैं.

कैविटी का खतरा

जब आप दिन में काफी ज्यादा चाय का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो आपके दांतों पर प्लाक का जमना शुरू हो जाता है. प्लाक की वजह से कई तरह की मुंह से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप चीनी वाली चाय का सेवन करते हैं तो आपके दांतों में कैविटी लगने का और प्लाक के जमा होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.

कैल्शियम के एब्ज़ोर्प्शन में रुकावट

जब आप ज्यादा मात्रा में चाय पीने लगते हैं तो ऐसे में आपके शरीर को पोषक तत्वों जैसे कि आयरन और कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में परेशानी होने लगती है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपके दांत और हड्डियां कमजोर हो सकती है.

Also Read: Hair Care Tips: सर्दियों में भी न टूटेंगे और न झड़ेंगे आपके बाल, शैंपू करते समय इन बातों का रखें ख्याल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola