Surajkund Mela 2023 में एक से बढ़ कर एक शिल्प, कलाकृति, सांस्कृतिक आयोजन से लेकर सेल्फी जोन तक, देखें फोटो

Updated at : 09 Feb 2023 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
Surajkund Mela 2023 में एक से बढ़ कर एक शिल्प, कलाकृति, सांस्कृतिक आयोजन से लेकर सेल्फी जोन तक, देखें फोटो

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले की खूबसूरती चरम पर है. 3 फरवरी से शुरू यह मेला 19 फरवरी तक चलेगा. इस बार मेले की थीम नॉर्थ ईस्ट रखी गई है. हर साल मेले के लिए किसी एक राज्य के आधार पर थीम निर्धारित की जाती है और उसकी के अनुसार मेले में स्टॉल्स और खानपान, आयोजनहोते हैं. देखें मेले की तस्वीरें.

विज्ञापन
undefined

हरियाणा के फरीदाबाद में हर साल फरवरी के महीने में आयोजित किये जाने वाला सुरजकुंड मेला काफी प्रसिद्ध है. इस मेले में आप सुबह 12.30 से रात 9.30 बजे घूम सकते हैं. इस बार यह 36वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला है.

undefined

सूरजकुंड मेला घूमने जा रहे तो जान लें कि टिकट बुक करने के लिए आपको एक क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. स्कैन करने के बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिसकी मदद से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.

undefined

क्यूआर कोड के अलावा सूरजकुंड मेले की टिकट बुकिंग BookMyShow से भी कर सकते हैं. सूरजकुंड मेला वेबसाइट के जरिए अपनी गाड़ी के लिए पार्किंग टिकट बुक कर सकते हैं.

undefined

सूरजकुंड मेला टिकट की कीमत सामान्य दिनों में 120 रुपए प्रति व्यक्ति है. शनिवार, रविवार को जाते हैं तो 180 रुपए प्रति व्यक्ति है.

undefined

सूरजकुंड मेला 19 फरवरी तक चलेगा. यहां लोगों के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाये गये हैं जहां एक से बढ़ कर एक खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं.

undefined

हरियाणा आपणा घर यह भी मेले में बना एक सेल्फी प्वाइंट है जहां लोग खूब सेल्फी ले रहे और फोटो खीचा रहे.

undefined

इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अलग-अलग राज्यों के कलाकर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दे रहे हैं.

undefined

मेले में स्टूडेंट्स आईकार्ड दिखाकर फ्री में एंट्री कर सकते हैं. सामान्य दिनों में ऑनलाइन टिकट बुक करने पर 5% की छूट दी जा रही है.

undefined

बता दें कि इस मेले के लिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं है. वहीं सीनियर सिटिजन्स/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिकों के लिए टिकट की कीमत में 50% की छूट है. वीकेंड पर ऑनलाइन टिकट बुक करने पर 10% की छूट दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola