Suji Papad Recipe: कुरकुरे और स्वाद से भरपूर स्नैक घर पर बनाएं, तैयार करें सूजी पापड़

sooji papad ( AI Image)
Suji Papad Recipe: अगर आप भी घर पर पापड़ बनाना चाहते हैं तो आप आसानी से सूजी पापड़ को बना सकते हैं. कम चीजों की मदद से आप इस पापड़ को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं सूजी पापड़ बनाने की रेसिपी.
Suji Papad Recipe: बरसात के मौसम में या हल्की-फुल्की भूख लगने पर कुरकुरे पापड़ खाने का मजा ही अलग होता है. खाने के साथ अगर पापड़ हो तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है. अक्सर लोग दाल से बनी पापड़ का सेवन करते हैं और कई बार इसे बाजार से खरीद कर लाते हैं. लेकिन आप घर पर ही आसानी से पापड़ को तैयार कर सकते हैं. आप सूजी से पापड़ को बना सकते हैं. सूजी पापड़ हल्के, क्रिस्पी और बेहद स्वादिष्ट होते हैं. आप इन्हें आप पहले से बनाकर स्टोर कर सकते हैं और फ्राई करके स्नैक्स के तौर पर सेवन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
सूजी पापड़ बनाने की सामग्री (Suji Papad Recipe)
- सूजी- 1 कप
- पानी
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1 चम्मच
यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान
सूजी पापड़ बनाने की विधि
- सूजी पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 5-6 कप पानी को गर्म करें. पानी में जब उबाल आ जाए तब आप इसमें नमक को मिक्स कर दें. अब आप जीरा और तेल को भी मिक्स कर दें.
- जैसे ही पानी उबलने लगे आप इसमें धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसे आप लगातार मिक्स करें.
- इस बात का ध्यान दें कि इस मिश्रण में गुठलियां नहीं पड़े इसलिए आप इसे लगातार चलाते रहें. घोल को आप ज्यादा गाढ़ा नहीं करें.
- आप पापड़ के लिए थाली को तेल से ग्रीस कर लें और थाली में एक बड़े चम्मच की मदद से गोल शेप में फैला दें. आप इसे प्लास्टिक शीट या साफ कपड़े पर छोटे-छोटे चम्मच भर मिश्रण डालकर गोल आकार में फैला सकते हैं.
- इन पापड़ को आप 2-3 दिन तक धूप में ड्राई कर लें. जब ये अच्छे से सूख जाए तब आप एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें.
- जब खाने का मन हो तो आप कड़ाही में तेल गर्म कर आप पापड़ को फ्राई कर लें.
यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










