Suji Cheese Stuffed Pakoda Recipe: हर बाइट में दिल खो बैठेंगे आप, सूजी और चीज से इस तरह बनाएं ये सुपर क्रिस्पी पकोड़े

AI generated image
Suji Cheese Stuffed Pakoda Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी डिश बनाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है. इसका स्वाद सभी को अपना दीवाना बना सकता है.
Suji Cheese Stuffed Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वाद से भरपूर मिल जाए, तो दिन बन जाता है. ऐसे में अगर आप एक ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो झटपट तैयार हो जाए, बच्चों और बड़ों को पसंद आए और कुछ नया भी लगे, तो सूजी-चीज स्टफ्ड पकोड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें सूजी की कुरकुराहट और चीज की सॉफ्टनेस का जबरदस्त मेल होता है जो हर बाइट को स्वादिष्ट बना देता है. यह पकोड़े बच्चों के टिफिन, पार��टी स्नैक या शाम की चाय के साथ एकदम परफेक्ट हैं. तो चलिए इसकी सबसे आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी जानते हैं.
सूजी चीज स्टफ्ड पकोड़ा के लिए आवश्यक सामग्री
- सूजी : 1 कप
- दही : आधा कप
- पानी : आवश्यकता अनुसार
- नमक : स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर : आधा चम्मच
- हरी मिर्च : 1 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया : 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
- उबले हुए आलू : 1 मीडियम साइज का मैश किया हुआ
- प्रोसेस्ड चीज़ : आधा कप कद्दूकस किया हुआ
- चाट मसाला : आधा चम्मच
- तेल : तलने के लिए
ये भी पढ़ें: Makhana Kheer Recipe: सावन व्रत के दौरान खाना चाहते हैं कुछ मीठा लेकिन हेल्दी? मखाना खीर है आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन
सूजी चीज स्टफ्ड पकोड़ा बनाने की विधि
- एक बाउल में सूजी, दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इस घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
- दूसरे बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाएं. अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
- सूजी के घोल में स्टफिंग को कवर करने लायक गाढ़ापन होना चाहिए. अब हथेली पर थोड़ा घोल लें, उसके बीच में स्टफिंग की बॉल रखें और फिर चारों ओर से बंद करके बॉल का आकार दें.
- कढ़ाई में तेल गरम करें और तैयार सूजी-चीज़ बॉल्स को धीरे-धीरे तेल में डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- सूजी-चीज स्टफ्ड पकोड़ों को गरमा-गरम हरी धनिया चटनी, मिंट चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










