First Anniversary Celebration Ideas: इन सेलिब्रेशन आइडियाज से शादी की पहली सालगिरह को बनाएं स्पेशल

Updated:
विज्ञापन
First Anniversary Celebration Ideas: इन सेलिब्रेशन आइडियाज से शादी की पहली सालगिरह को बनाएं स्पेशल

First Anniversary Celebration Ideas: शादी की पहली सालगिरह को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप इन सेलिब्रेशन आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

First Anniversary Celebration Ideas: शादी की पहली सालगिरह को हर कपल खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं. अगर आपकी भी शादी की पहली सालगिरह जल्द आने वाली है तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आप अपनी शादी की पहली सालगिरह को खास और अनोखे अंदाज में मनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में कुछ बेहतरीन आइडियाज के बारे में जान सकते हैं जो आपके दिन को और भी रोमांटिक और यादगार बना देंगे. 

कैंडल लाइट डिनर 

शादी की पहली सालगिरह को खास और यादगार बनाने के लिए कैंडल लाइट डिनर एक बेहतर ऑप्शन है. इसके साथ रोमांटिक म्यूजिक और सजा हुआ टेबल माहौल को और भी खूबसूरत बना देता है. एक-दूसरे के साथ बिताए गए ये पल आपको और आपके पार्टनर हमेशा याद रहेंगे. आप घर पर ही कैंडल लाइट डिनर को प्लान कर सकते हैं. 

फैमिली के साथ सेलिब्रेशन

घर पर आप शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फैमिली के साथ छोटी सी पार्टी करना एक अच्छा आइडिया है. इस खास मौके पर घर को आप गुब्बारों, फूलों और लाइट्स से सजा सकते हैं. परिवार के साथ मिलकर केक कट करना और साथ बैठकर पसंदीदा खाने का मजा लेना इस दिन को और भी खास बना देता है. सभी साथ फोटो क्लिक करके इस दिन को यादगार बनाएं.

साथ में घूमने जाएं

पहली सालगिरह पर आप कहीं बाहर जा सकते हैं. आप पिकनिक या छोटी सी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. पूरा दिन एक दूसरे के साथ बिताएं और अपने दिल की बातें खुलकर शेयर करें. आप अपने पार्टनर के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आप उन्हें फूल, चॉकलेट या लेटर दे सकते हैं. 

मूवी नाइट 

शादी की पहली सालगिरह पर एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं तो घर पर मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं. इसके लिए आप अपनी या अपने पार्टनर की पसंदीदा मूवी को सिलेक्ट करें और कमरे को हल्की रोशनी और कुछ कैंडल्स से सजाएं. साथ में पॉपकॉर्न, चॉकलेट या आप दोनों के पसंदीदा स्नैक्स को रखें. 

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

यह भी पढ़ें: Long Distance Relationship Surprise Ideas: पार्टनर से रहते हैं दूर, तो इन तरीकों से प्यार जताएं, ट्राई करें ये आसान सरप्राइज आइडियाज 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola