Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

कॉर्न दही कबाब AI generated image
Corn Dahi Kebab: कॉर्न दही कबाब एक ऐसा इवनिंग स्नैक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ख्याल रखता है. अगर आप कोई यूनिक, आसानी से बनने वाली और इंस्टेंट रेसिपी की तलाश में हैं, तो कॉर्न दही कबाब को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए.
Corn Dahi Kebab: अगर आप हर शाम एक ही तरह के पकौड़े, समोसे या फिर फ्राइड स्नैक्स खाकर ऊब गए हैं तो कॉर्न दही कबाब आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन होने वाला है. यह एक काफी ज्यादा टेस्टी, हेल्दी और यूनिक रेसिपी है जो बाहर से तो काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं लेकिन अंदर से उतने ही ज्यादा सॉफ्ट. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे तैयार करने में ज्यादा ऑइल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है जिस वजह से इसे सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आप इसे घर पर तैयार करते हैं तो इसकी पहली ही बाईट से सभी इसके फैन हो जाते हैं. आप इसे सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं घर पर आये मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए भी तैयार कर सकते हैं.
कॉर्न दही कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबले हुए स्वीट कॉर्न – 1 कप
- गाढ़ा दही – आधा कप
- बेसन – 2 से 3 टेबलस्पून
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- बारीक कटा प्याज – 1 छोटा
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- गरम मसाला – आधा टीस्पून
- चाट मसाला – आधा टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – सेंकने के लिए
कॉर्न दही कबाब बनाने की रेसिपी
- कॉर्न दही कबाब बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए स्वीट कॉर्न को हल्का दरदरा पीस लें. इस बात का ख्याल रखें कि कॉर्न को पूरी तरह पेस्ट न बनाएं, थोड़ा टेक्सचर रहना चाहिए. अब एक बड़े बाउल में पीसे हुए कॉर्न डालें और उसमें गाढ़ा दही मिलाएं.
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद मिश्रण को बांधने के लिए बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स डालें और अगर मिश्रण ज्यादा ढीला लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं.
- इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का आकार दें और फिर एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद कबाब को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
सर्व करने का तरीका
तैयार कॉर्न दही कबाब को गर्मागर्म हरी चटनी, टमाटर सॉस या पुदीना दही डिप के साथ परोसें. इसके ऊपर से हल्का सा चाट मसाला छिड़कने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप अगर चाहें तो इन्हें लेट्यूस या सलाद के साथ प्लेट में डेकोरेट कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




