Skincare Tips: कौन सा सनस्क्रीन है आपकी स्किन टाइप के लिए बेस्ट? आधे से ज्यादा लोग नहीं पहचानते सही प्रोडक्ट

AI Generated Image
Skincare Tips: आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस स्किन टाइप पर कौन सा सनस्क्रीन सबसे ज्यादा सूट करता है. जब आप एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करते हैं तो आपको सबसे ज्यादा फायदा होता है.
Skincare Tips: अगर आपका सनस्क्रीन चेहरे पर काफी ज्यादा ऑयली लगता है या फिर यह आपकी त्वचा पर लगाने के बाद एक सफेद का दाग छोड़ देता है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किस स्किन टाइप के लिए कौन सा सनस्क्रीन सबसे बेस्ट होता है. बता दें जब आप एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करते हैं तो इससे सिर्फ आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने में ही मदद नहीं मिलती है बल्कि आपका चेहरा भी काफी ज्यादा बेहतर दिखने लगता है. चलिए जानते हैं किस टाइप की स्किन के लिए कौन सा सनस्क्रीन बेस्ट माना जाता है.
ऑयली या फिर एक्ने वाली स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ऑयली है या फिर उसमें बार-बार एक्ने और पिंपल्स आते हैं तो ऐसे में आपको एक लाइटवेट और जेल बेस्ड सनस्क्रीन का चुनाव करना चाहिए. इस तरह के जो सनस्क्रीन होते हैं वे आपके पोर्स को बंद होने नहीं देते हैं या फिर आपकी स्किन को चमकदार नहीं दिखने देते हैं. जब एक सनस्क्रीन का चुनाव करें तो उसके डब्बे पर ऑइल फ्री या फिर नॉन कमेडोजेनिक लिखा हुआ ढूंढें. इस तरह के जो प्रोडक्ट्स होते हैं वे आसानी से स्किन में एब्जॉर्ब होते हैं और साथ ही आपकी स्किन को एक मैट फिनिश देते हैं. केवल यहीं नहीं, इस तरह के जो प्रोडक्ट्स होते हैं वे आपकी स्किन को ऑयली भी नहीं बनने देते हैं.
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
ड्राई स्किन के लिए कौन सा सनस्क्रीन है बेस्ट?
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ऐसे में आपको एक ऐसे सनस्क्रीन का चुनाव करना चाहिए जिसका टेक्सचर रिच और क्रीमी हो. अपने सनस्क्रीन के डब्बे में ह्यलुरोनिक एसिड या फिर सरामाइड्स जैसी हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स लिखा हुआ ढूंढें. इस तरह के प्रोडक्ट्स मॉइस्चर को लॉक करने के साथ ही आपकी स्किन को प्रोटेक्ट भी करते हैं.
सेंसिटिव स्किन के लिए क्या चुनें?
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको एक ऐसे सनस्क्रीन का चुनाव करना चाहिए जिसमें ज़िंक ऑक्साइड या फिर टाइटेनियम डायऑक्साइड मौजूद हो. ये आपकी स्किन के ऊपर बैठ जाता है और साथ ही सूर्य की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षित भी रखते हैं. इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा चिड़चिड़ी भी नहीं होती है.
ये भी पढ़ें: Tan Removal Tips: गोरा मुखड़ा टैनिंग की वजह से पड़ गया काला? जानें चेहरा घर पर चमकाने का सबसे आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










