ePaper

Tan Removal Tips: गोरा मुखड़ा टैनिंग की वजह से पड़ गया काला? जानें चेहरा घर पर चमकाने का सबसे आसान तरीका

Updated at : 07 Apr 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
home remedies for tan removal

pic credits: pexels

Tan Removal Tips: अगर कड़ी धूप की वजह से आपका चेहरा भी काला पड़ गया है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा काम की है. आज हम आपको घर पर ही इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Tan Removal Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में अगर किसी चीज की चिंता सताती है तो वह है टैनिंग की समस्या. जब चेहरे पर या फिर स्किन पर टैनिंग होती है तो वह सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगता है बल्कि इसकी वजह से हमारा कॉन्फिडेंस लेवल भी काफी डाउन चला जाता है. टैनिंग की समस्या न हो इसके लिए हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं. कोई सनस्क्रीन लगाता है तो कोई अपने पूरे शरीर को ढककर रखना पसंद करता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनका चेहरा टैनिंग की वजह से काला पड़ चुका है और साथ ही चेहरे की चमक छिन गयी है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप काफी आसानी से अपने घर पर ही टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे पर करें हल्दी और बेसन का इस्तेमाल

अपने चेहरे पर दिख रहे टैनिंग के लक्षणों को हटाने के लिए आपको अपने चेहरे पर बेसन के साथ हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा ग्लोइंग बनती है और साथ ही टैनिंग के लक्षणों से आपको छुटकारा भी मिल जाता है. जब आप इन दोनों ही चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करते हैं और उसे अपने चेहरे पर लगाते हैं तो डेड स्किन सेल्स भी हट जाते हैं. इस पेस्ट को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच दूध और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले लेना है. अब आपको इन सभी चीजों को एक कटोरी में गुलाबजल लेकर उसमें अच्छे से मला लेना है. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे पूरे चेहरे पर लगा लेना है और आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को अच्छे से धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

दही और संतरे के इस्तेमाल चेहरे के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी स्किन में एक नयी जान डालना चाहते हैं तो ऐसे में आपको चेहरे पर दही के साथ संतरे का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपकी स्किन सेल्स में एक नयी जान आ जाती है और साथ ही वह ग्लोइंग भी बन जाती है. जब आप चेहरे पर इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी आसानी से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. इसे अगर आप तैयार करना चाहते हैं तो आपको एक चम्मच दही और एक चम्मच संतरे के रस को आपस में मिला लेना है और आधे घंटे तक टैनिंग वाली जगह पर लगाकर छोड़ देना है. अंत में आपको पानी से अपने चेहरे को अच्छे से धो लेना है.

इंस्टैंट टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए छाछ और ओट्स का इस्तेमाल

अगर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको चेहरे पर ओट्स के साथ छाछ का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मॉइस्चराइज्ड रहती है और साथ ही टैनिंग की समस्या से भी देखते ही देखते छुटकारा मिल जाता है. ये दोनों ही चीजें आपके चेहरे पर एक स्क्रब की तरह भी काम करता है. इसे तैयार करने करने के लिए आपको दो बड़े चम्मचों में ओट्स ले लेना है और इसमें तीन बड़े चम्मच छाछ को मिला देना है. अब आपको इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है और हल्के हाथों से गोल मोशन में घुमाते रहना है. अब इसे आधे घंटे तक चेहरे और गर्दन पर लगा रहने देना है. अंत में आपको अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना होगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: लंबे समय तक दिखना चाहती हैं यंग और फ्रेश? रात के समय स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ये आदतें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola