ePaper

Skincare Tips: ऑयली स्किन वालों को अब नहीं होगी गर्मियों में कोई परेशानी, इस तरह त्वचा को बनाए रखें खूबसूरत

Updated at : 05 Mar 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
summer skincare tips

pic credits: unsplash

Skincare Tips: अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में अब आपको गर्मियों के दिनों में किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने त्वचा बहुत ही बेहतर तरीके से ख्याल रख सकेंगे.

विज्ञापन

Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका है ऐसे में इस समय अगर सबसे ज्यादा तकलीफ किसी को होती है तो वह है ऑयली स्किन वालों को. गर्मियों के दिनों में ऑयली स्किन वालों को कई तरह की समस्याएं होती है जिस वजह से उन्हें अन्य दिनों की तुलना में गर्मियों के दिनों में ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. आज की यह आर्टिकल ऑयली स्किन वालों के लिए काफी काम की होने वाली है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से भीषण गर्मियों के इन दिनों में भी अपनी त्वचा का ख्याल बेहतर तरीके से रख सकते हैं. जब आप इन तरीकों को अपनाते हैं तो ऐसे में आपकी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग लगने लगेगी.

फेस वाश या फिर क्लींजर का इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आपको अपने चेहरे की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. अपने चेहरे को साफ़ करने के लिए आपको एक जेंटल फोम या फिर जेल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए. इस तरह के प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा को अंदर से क्लीन करने की काबिलियत रखते हैं और साथ ही आपको एक्स्ट्रा ऑइल से भी छुटकारा दिला सकते हैं.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

एक्सफोलिएट करना जरूरी

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके स्किन में मौजूद पोर्स बंद हो जाएं तो ऐसे में आपको उसे एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए. हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करना ही काफी फायदेमंद हो सकता है. एक ऐसे एक्सफोलिएटर का चुनाव करें जिसमें सैलिसिलिक एसिड मौजूद हो.

टोनर का इस्तेमाल

अगर आपकी त्वचा बार-बार ऑयली होती है तो ऐसे में आपको एक टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. अपने लिए एक ऐसा टोनर चुनें जिसमें टी ट्री ऑइल मौजूद हो. टोनर के इस्तेमाल से आपके चेहरे में जो गंदगी बच गयी है वह बाहर आ जाती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

हाइड्रेशन के लिए सीरम

अगर आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सीरम का इस्तेमाल करना नहीं भूलना चाहिए. अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आपको एक ऐसे सीरम का चुनाव करना चाहिए जिसमें ह्यालुरोनिक एसिड मौजूद हो.

आखिर में मॉइस्चराइजर

अगर आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना चाहते है तो ऐसे में एक जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का चुनाव करना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन ऑइल फ्री और सॉफ्ट बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: क्या होता है जब आप चेहरे पर रातभर लगाकर सोते हैं फिटकरी? जानें चौंकाने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola