Beauty Tips: क्या होता है जब आप चेहरे पर रातभर लगाकर सोते हैं फिटकरी? जानें चौंकाने वाले फायदे

pic credits: unsplash
Beauty Tips: गर आप अपनी त्वचा की रंगत को निखारना चाहते हैं तो ऐसे में आपको फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहिए. आज हम आपको बताने वाले हैं कि क्या होता है जब आप अपने चेहरे पर रातभर फिटकरी लगाकर छोड़ देते हैं.
Beauty Tips: फिटकरी (Alum) का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा कभी किया जाता है तो वह है शेविंग के बाद. शेविंग के बाद जब हमारी त्वचा में जलन होती है या फिर त्वचा कट जाती है तो इसका इस्तेमाल किया जाता है. बता दें फिटकरी का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है और इसे बेहद ही फायदेमंद भी माना जाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके दिमाग में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या त्वचा को खूबसूरत बनाये रखने के लिए चेहरे पर रातभर के लिए फिटकरी लगाकर छोड़ा जा सकता है? आखिर ऐसा करने से होता क्या है? तो चलिए इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
फिटकरी लगाकर सोने के फायदे
- अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो ऐसे में आपको चेहरे पर फिटकरी लगाकर सोना चाहिए. इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होते हैं.
- फिटकरी आपकी मदद पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा दिलाने में कर सकता है.
- ऑयली स्किन वालों के लिए रातभर चेहरे पर फिटकरी लगाकार रखना काफी फायदेमंद होता है
- फिटकरी के इस्तेमाल से आपकी स्किन टाइट होती है.
- फिटकरी आपके चेहरे की रंगत को निखारता है.
- ब्लैक और वाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए भी आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अगर आपके चेहरे पर झाइयां नजर आ रही है तो ऐसे में भी आपको सोने से पहले चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहिए.
- फिटकरी का इस्तेमाल टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है.
- एजिंग के दौरान दिखने वाले लक्षणों को कम करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपको डार्क सर्कल्स की समस्या है तो ऐसे में भी फिटकरी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.
ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे
ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद
इन बातों का रखें खास ख्याल
- अगर आप चेहरे पर फिटकरी लगा रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट कर लें. कई लोगों की फिटकरी से एलर्जी हो सकती है जिस वजह से ऐसा करने की सलाह दी जाती है.
- ड्राई स्किन वालों को फिटकरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
- फिटकरी का इस्तेमाल करने के बाद आपको एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
- सेंसिटिव स्किन वालों को फिटकरी का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










