Skincare Tips: गर्मियों में ड्राई और डैमेज नहीं होगी अब आपकी स्किन, निखार बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

Updated:
विज्ञापन
dry skin remedies

AI Generated Image

Skincare Tips: अगर आप नहीं चाहते हैं कि गर्मियों के इन दिनों में आपकी स्किन ड्राई और डैमेज्ड हो तो आपको इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाना चाहिए. ये नुस्खे आपकी त्वचा में ग्लो बरकरार रखने में काफी मदद करेंगे.

विज्ञापन

Skincare Tips: सिर्फ सर्दियों के दिनों में ही नहीं बल्कि गर्मियों के इन दिनों में भी हमारी त्वचा ड्राई होकर डैमेज हो सकती है. ऐसा होने के पीछे दो कारण सबसे मुख्य है. पहला गर्म हवा और दूसरा डीहाईड्रेशन. इसके अलावा गर्मियों के इन दिनों में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी स्किन ऑइली लगने लगती है. जब हमारी स्किन ड्राई और डैमेज होती है तो इससे हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. हमें समझ में नहीं आता है कि आखिर अपनी स्किन का ख्याल रखें तो रखें कैसे. ऐसे में अगर गर्मियों के इन दिनों में आपकी स्किन भी ड्राई और बेजान लगने लगती है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा मददगार होने वाली है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों के इन दिनों में अपनी त्वचा की बेहतर तरीके से केयर कर पाएंगे. चलिए इन घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

एलोवेरा का जरूर करें इस्तेमाल

हमारी स्किन के लिए एलोवेरा से बेहतर शायद ही कुछ और हो. एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग क्वालिटीज पाए जाते हैं जिनकी वजह से हमारी स्किन ड्राई होने से बची हुई रहती है. अगर आप स्किन की ड्राइनेस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बिना किसी संकोच के एलोवेरा का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एलोवेरा के पत्तों से जेल को बाहर निकाल लेना है और अपने पूरे चेहरे पर इसे अच्छी तरह से लगाकर मसाज कर लेना है. कुछ ही दिन इसके इस्तेमाल से आपको अंतर साफ दिखने लग जाएगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

स्किन के लिए दही भी है फायदेमंद

दही से किया गया स्क्रब आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी मदद कर सकता है. चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको आधे कप दही में तीन चम्मच शहद मिला लेना होगा. अब आपको इसमें तीन चम्मच चीनी मिला देना होगा. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते अपने चेहरे पर लगा लें और 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करते रहें. अंत में आपको अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना होगा.

नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल

आपकी स्किन के लिए नीम की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है. नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जिस वजह से भी आपको इनका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. अगर आप अपने चेहरे पर नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको दो चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर ले लेना होगा और इसमें हल्दी का पोडर और एक चम्मच शहद मिला लेना होगा. सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और 15 मिनट ता चेहरे पर लगाकर छोड़ दें. अंत में अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: 50 की उम्र के बाद भी चेहरे पर रहेगी जवानी वाली निखार, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola