Skin Care Tips: टैनिंग हटाएं आसान घरेलू उपायों से, इन तरीकों से घर पर पाएं ग्लोइंग स्किन

Updated:
विज्ञापन
skincare tips

skincare tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग घरों में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करते हैं. धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: आज के समय में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा साफ, निखरी और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग घरों में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करते हैं. गर्मी और धूप में बाहर निकलना हमारी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन इसके साथ ही हमारी त्वचा पर टैनिंग हो जाती है. टैन की वजह से स्किन की रौनक कम हो जाती है. आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर टैनिंग को हटा सकती हैं. इसके लिए आप घर में आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करें. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में कुछ पैक जिससे आप इस समस्या को दूर कर सकती हैं. 

आलू का रस लगाएं (Potato for Skin Care Tips)

चेहरे की चमक टैनिंग के वजह से कम हो गई है तो आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप आलू को कद्दूकस कर के इसके रस को निकाल लें. अब आप कॉटन बॉल्स की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं. इसे आप 15 मिनट के लिए लगा कर रखें फिर पानी से धोकर साफ कर लें.

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: हल्दी से करें स्किन केयर, सभी पूछेंगे सुंदर त्वचा का राज

बेसन और नींबू

आप टैनिंग को दूर करने के लिए बेसन और नींबू का फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच बेसन का लें. इसमें आप नींबू के रस को मिक्स करें और पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे 10 से 15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें. 

दही और हल्दी

आप त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए और खूबसूरत स्किन पाने के लिए दही और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दही और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. आप इसे स्किन पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इसे साफ कर लें. दही और हल्दी स्किन के लिए फायदेमंद है. 

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola