Skin Care Tips: बिना मेकअप भी चमकेगा चेहरा, इन टिप्स से पाएं टाइट और चमकदार स्किन
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 29 May 2025 10:37 AM
skin care ( AI generated image)
Skin Care Tips: समय के साथ जीवन जीने के तरीके में भी बदलाव आया है और लोगों की जिंदगी में तनाव भी बढ़ा है. इसका बुरा असर स्किन पर पड़ा है. त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Skin Care Tips: सभी लोग जवान दिखना चाहते हैं मगर उम्र बढ़ने के साथ एजिंग की समस्या देखने को मिलती है. ये एक नेचुरल प्रोसेस है. समय के साथ जीवन जीने के तरीके में भी बदलाव आया है और लोगों की जिंदगी में तनाव भी बढ़ा है. इसका बुरा असर स्किन पर पड़ा है. आजकल टाइम से पहले ही लोगों की स्किन ढीली पड़ रही है और त्वचा से जुड़ी समस्या भी बढ़ी है. इन परेशानियों से बचने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे स्किन की रंगत में निखार आएगा.
एलोवेरा जेल से मिलेगा फायदा
एलोवेरा सेहत से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद है. इसका जेल लगाने से त्वचा से जुड़ी परेशानी दूर होती है. आप इसके जेल को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के बाद पानी से साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: खूबसूरती बढ़ाने का सीक्रेट फॉर्मूला, उबटन से पाएं नेचुरल ग्लो
हाइड्रेशन है जरूरी
स्किन में कसावट बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि त्वचा हाइड्रेटेड रहे. स्किन को टाइट और प्रॉब्लम से दूर रखने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं और खाने के ऊपर भी ध्यान दें. अपने डाइट में आप फल और हरी सब्जियों को शामिल करें. स्किन डैमेज होने का एक कारण है धूप. घर से बाहर जाने से पहले आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
खीरे के रस का यूज
खीरा का सेवन गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है. ये आपकी स्किन के लिए भी लाभदायक है. खीरे का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड और ठंडक देने में मददगार है और इसको यूज करने से त्वचा में भी निखार आता है.
दही का करें इस्तेमाल
दही का इस्तेमाल करने से स्किन की समस्या को दूर किया जा सकता है. आप दही के साथ बेसन का यूज कर सकते हैं. इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल सालों से होते आ रहा है. दही के साथ आप शहद भी डालकर फेस पैक बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Makeup Tips for Fuller Lips: लिप्स को बनाएं ग्लैमरस और फुलर, मेकअप से पाएं परफेक्ट लुक
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










