Makeup Tips for Fuller Lips: लिप्स को बनाएं ग्लैमरस और फुलर, मेकअप से पाएं परफेक्ट लुक

Makeup Tips ( AI generated image)
Makeup Tips for Fuller Lips: मेकअप का यूज कई लोग एक कॉन्फिडेंट लुक पाने के लिए करते हैं. अगर आप के होंठ पतले हैं तो आप मेकअप ट्रिक्स की मदद से फुलर और बोल्ड लुक को आसानी से पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में स्टेप बाय स्टेप.
Makeup Tips for Fuller Lips: मेकअप का इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है. कई लोगों के लिए ये एक कॉन्फिडेंट लुक पाने का जरिया है. मेकअप एक कला है और इसकी मदद से आप लुक को और बढ़ा सकते हैं. फेस मेकअप में लिप मेकअप पर ध्यान देना जरूरी होता है. लिप आपकी चेहरे की सुंदरता को और बढ़ा सकती हैं. लिप मेकअप को लेकर इन बातों का ध्यान देना बहुत जरूरी है तभी आप एक परफेक्ट लुक पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं लिप मेकअप टिप्स के बारे में स्टेप बाय स्टेप.
लिप्स को करें एक्सफोलिएट
लिप मेकअप की शुरुआत में आप होंठों को एक्स्पोलिएट करें. इसके लिए आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्सफोलिएट करने के बाद आप एक अच्छे मॉइश्चराइजर को लगाएं.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान
लिप्स की ओवरलाइनिंग करें
अगर आपके होंठ पतले हैं तो आप लिप को हल्के मोटे या फुलर पाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें. आप लिप्स को थोड़ा सा ओवर लाइन करें. होंठ के लाइन से हल्का सा ऊपर आप लिपलाइनर को लगाएं और लिप्स की एंड से जोड़ दें. इस बात का ध्यान दें की आप ज्यादा बाहर ओवर लाइन नहीं करें नहीं तो ये आपके लुक को बिगाड़ देगा.
सही लिपस्टिक को करें सेलेक्ट
स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक को करें सेलेक्ट. लिप्स को फुलर दिखाने के लिए आप अपने ओवरॉल मेकअप और स्किन टोन के हिसाब से कलर को सेलेक्ट करें. अगर आपने आंखों के मेकअप को बोल्ड रखा है तो आप लिपस्टिक के शेड को लाइट रखें. डार्क शेड की लिपस्टिक अगर आप यूज कर रहे हैं तो आप आंखों के मेकअप को लाइट रखें.
इस स्टेप को करें फॉलो
आप अपर लिप्स के बीच के हिस्से को हाई लाइटर की मदद से हाईलाइट करें. अगर आप ग्लॉसी लिप्स चाहते हैं तो आप लिप ग्लॉस को लिप्स के ऊपर लगाएं.
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Saree Ideas: वट सावित्री के लिए बेस्ट साड़ी स्टाइल्स, हर उम्र की महिलाओं के लिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










