Skin Care Tips: बरसात में भी स्किन हो फ्लॉलेस, ट्राई करें ये शानदार टिप्स

Updated:
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: बारिश के आते ही मौसम सुहाना हो जाता है मगर बदलते मौसम का प्रभाव स्किन और हेल्थ दोनों पर पड़ता है. बरसात के दिनों में स्किन से जुड़ी परेशानी बढ़ जाती है. स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकत�� हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: बारिश का मौसम एक खुशनुमा एहसास और तपती गर्मी से राहत लेकर आता है. बारिश के आते ही मौसम सुहाना हो जाता है मगर बदलते मौसम का प्रभाव स्किन और हेल्थ दोनों पर पड़ता है. बरसात के दिनों में स्किन से जुड़ी परेशानी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में स्किन का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. इस मौसम में स्किन में चिपचिपाहट के कारण पिंपल की समस्या देखने को मिलती है जो आपके स्किन की खूबसूरती को कम कर देती हैं. तो आइए जानते हैं स्किन की देखभाल के लिए टिप्स.

हेल्दी डाइट

स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप डाइट में पोष्टिक चीजों का और ऐसी चीजें जो कोलेजन को बूस्ट करती हैं शामिल करें. ताजे फल और सब्जियों का सेवन स्किन के लिए फायदेमंद होता है. अधिक पानी पीने पर भी ध्यान दें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: बिना मेकअप भी चमकेगा चेहरा, इन टिप्स से पाएं टाइट और चमकदार स्किन

साफ सफाई के ऊपर ध्यान

मानसून में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आप स्किन को साफ रखें और अच्छे से ड्राई करें. अगर आप मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप ब्रश को भी साफ रखें. 

टोनर का यूज

फेस वॉश करने बाद चेहरे पर टोनर अप्लाई करना न भूलें. आप गुलाब जल का यूज कर सकते हैं. टोनर आपके स्किन को टाइट करने में सहायक है.

प्रॉपर स्किन केयर रूटीन

बदलते मौसम में डेली स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी है. स्किन केयर रूटीन को स्किप करने की गलती नहीं करें. आप फेस क्लीनिंग के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं और सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलें.

फेस पैक और स्क्रब का इस्तेमाल

आप चेहरे को साफ रखने के लिए होममेड स्क्रब का यूज कर सकते हैं. डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए हफ्ते में दो बार ही स्क्रब का इस्तेमाल करें. फेस पर ग्लो लाने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. घर पर आसानी से फेस पैक को तैयार कर आप स्किन के ऊपर लगाएं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: क्लियर और ग्लोइंग स्किन अब पाएं आसान स्टेप्स में, देखने वाला भी हो जाएगा हैरान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola