Skin Care Tips: गर्दन का कालापन होगा छूमंतर, नहीं पड़ेगी महंगे ट्रीटमेंट्स की जरूरत, बस अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Updated:
विज्ञापन
dark neck remedies

dark neck remedies

Skin Care Tips: जीवन में काफी व्यस्तता के कारण लोग अपनी स्किन का खास ख्याल नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से कई बार गर्दन काली दिखने लगती है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपनी काली गर्दन को चमकदार बना सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: अक्सर लोग साफ और सुंदर दिखने की चाहत रखते हैं. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिसका असर लोगों की शरीर पर दिखने लगता है. चेहरे का रंग धीरे-धीरे डल होने लगता है. इसके अलावा, कई बार लोगों के गर्दन का रंग भी काला पड़ने लगता है. इसी कालेपन से परेशान होकर कई लोग पार्लर में बड़े-बड़े महंगे ट्रीटमेंट लेकर अपने पैसों को खर्च करते हैं. ऐसे में अगर भी गर्दन के कालेपन से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल में कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताया गया है, जिसको अपनाकर आप गर्दन के कालेपन को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं. इसके अलावा, आपको पार्लर में भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: 40 के उम्र में भी दिखेंगी 20 की, स्किन से गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

दूध में हल्दी मिक्स कर बनाएं फैस पैक

गर्दन में कालेपन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी और दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी और दूध से बने फेस पैक को लगाने से बहुत जल्द काली गर्दन से निजात मिल जाएगी. इसके लिए आपको एक चम्मच दूध में छोटे चम्मच से एक या आधा हल्दी पाउडर मिक्स करना होगा. फिर इसे पेस्ट बनाकर गर्दन पर लगा लेना होगा. इसे कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद ठंडे पानी से साफ कर लेना होगा. ऐसा अगर आप नियमित तौर पर कुछ दिनों तक करते हैं, तो नतीजा आपको दिखने लगेगा.

आलू और नींबू के रस का करें इस्तेमाल

काली गर्दन से छुटकारा पाने में आलू और नींबू का पेस्ट काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके लिए सबसे पहले आपको आलू का रस निकालना पड़ेगा, फिर इसमें नींबू का रस मिला लेना होगा. इसके बाद इन दोनों का पेस्ट बनाकर अपने गर्दन पर अच्छे से लगाना होगा. ऐसा अगर आप कुछ दिनों तक लगाएंगे, तो असर खुद-ब-खुद दिखने लगेगा.

टमाटर भी स्किन को बनाएगा चमकदार

टमाटर सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें पोटेशियम, लाइकोपीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे कई तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैां, जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा, इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जिसकी वजह से शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है. साथ ही स्किन को भी चमकदार बनाकर रखता है. ऐसे में टमाटर का फेस पैक भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: बढ़ती उम्र के साथ स्किन को रखना चाहते हैं जवां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, चेहरे को बनाएगा सुंदर 

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सर्दियों में फटती त्वचा और पैर-हाथ पर सरसों तेल लगाने के फायदे? जानकार हो जाएंगे दंग

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola