Skincare Tips: सर्दियों में फटती त्वचा और पैर-हाथ पर सरसों तेल लगाने के फायदे? जानकार हो जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन

Sarso Oil

Skincare Tips: अगर आपकी भी त्वचा और पैर-हाथ सर्दी में फट रही हैं, तो सर्दियों में सरसों का तेल लगाना बहुत फायदेमंद हैं. ये आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता हैं. जिससे आपकी त्वचा हमेशा मुलायम रहती है. तो आज हम आपको सरसों तेल के फायदे बताएंगे.

विज्ञापन

Skincare Tips: सर्दी का  मौसम अपने अत्यधिक सीमा पर हैं. सर्दियों के मौसम का सबसे ज्यादा  प्रभाव हमारी त्वचा पर ही पड़ता हैं. इस मौसम में हमारी त्वचा रूखी और फटने लगती हैं. ऐसे में हम सब अपने चेहरे और पैर-हाथ पर क्रीम या लोशन लगाते हैं. जो चेहरे को तो ठीक रखती है, लेकिन ज्यादा देर तक पैर-हाथों पर नहीं टिकती हैं. जिसके कारण से लोग बहुत परेशान रहते है. ऐसे में आप भी इसका सही और अच्छा नुस्खा ढूंढ रहे है. जो  आपकी त्वचा पर होने वाले रूखेपन से राहत दे सके. तो आज से ही अपने बड़े-बुजुर्ग की कहना माने. उनका कहना है सरसों का तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता हैं. इससे न केवल त्वचा मुलायम रहती है बल्कि इसको लगाने से कई फायदे हैं. तो आज हम इस आर्टिकल में आपको सरसों  तेल के फायदे के बारे में बताएगे जिसे लगाकर आपकी त्वचा मॉइस्चराइज रहेगी और नहीं फटेगी.

त्वचा को नमी देना

सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी हो जाती है. जिससे इसकी नमी खो जाती है. ऐसे में सरसों का तेल हमारी त्वचा को नमी देने में बहुत मदद करता है.  इसे अपने हाथों और पैरों में लगाने से हमारी त्वचा मुलायम रहती है. जो हमारी त्वचा को नहीं फटने देती हैं.

यह भी पढ़ें: Benefits of 15 days Without Makeup 15: दिन तक रहें मेकअप से दूर,फिर देंखे आपकी स्किन में क्या होंगे बदलाव

ये भी पढ़ें: Winter Dry Skin Treatment: सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

त्वचा में निखार लाना

सरसों के तेल रोज रात को सोने से पहले लगाने से चेहरे की त्वचा में सुधार होता है. यह टैनिंग, चेहरे का निशान और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है. यह आपको एक साफ और दमकती त्वचा प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: हफ्तेभर में ग्लोइंग बन जाएगी आपकी त्वचा, सोने से पहले चेहरे पर करें इन चीजों का इस्तेमाल

एलर्जी से बचना

सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फ़ंगल, और एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं. जो त्वचा में आने वाली बैक्टीरिया और वायरस को मिटाते है. सरसों का तेल खुजली, दाद और पिंपल को को दूर करने में बहुत मदद करता है.

फटी त्वचा या एड़ियों को मिटाना

सरसों का तेल फटी त्वचा या एड़ियों में लगाने से बहुत फायदे मिलते  हैं. ये रूखी त्वचा को नमी देता है. जो हमारी त्वचा को  मुलायम रखती है और फटती नहीं देती हैं.

ये भी पढ़ें: Skin Hydrating Tips in Winters: सर्दियों में स्किन को ऐसे रखें हाइड्रेटिंग: अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola