Skin Care Tips: उम्र के साथ स्किन हो जा रही है रूखी, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, चेहरे को बनाएगा सुंदर 

Updated:
विज्ञापन
skin laxity image

skin laxity image

Skin Care Tips: अगर बढ़ती उम्र के साथ आपकी त्वचा रूखी और बेजान होती जा रही है, तो कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप एक बार फिर स्किन को चमकदार बना सकती हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: अक्सर हर महिलाएं अपनी ड्राई स्किन से परेशान रहती है वह चाहती है उनकी त्वचा सुंदर, कोमल और चिकनी रहें. लेकिन आजकल का जैसा खानपान है उसकी वजह से हर लोगो को अपनी त्वचा में कई दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं. कई लोग अपने काम में भी इतना व्यस्त रहते है कि उन्हें अपने त्वचा का ख्याल रखने का समय नहीं मिल पाता है जिसके कारण उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी कमजोर हो जाता है, ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स के बारे में बताने जा रहें है जिससे आप अपनी रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं.

बनाएं इसका फेस पैक

टमाटर और हल्दी का फेस पैक आपके चेहरे में लगाने आपका चेहरा कोमल और चमकदार बनता है साथ ही इसके फायदे भी बहुत हैं. ये आपके चेहरे की दाग-धब्बे को हटाने के साथ आपकी रूखी त्वचा को भी चमकदार बना देता है.

यह भी पढ़ें- Instant Face Glow Skincare: पार्टी में जाने से पहले बस ये टू स्टेप स्किनकेयर कर लें, हर कोई पूछेगा ग्लो की राज

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

इस तेल का करें इस्तेमाल

सरसों और नारियल का तेल हमारे रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है, ये आपके चेहरे के साथ पूरे शरीर को चिकना रखने में मदद करता है भी सरसों और नारियल तेल में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमें कई त्वचा के परेशानियों को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं. साथ ही यह आपके त्वचा को बहुत सुंदर और ग्लो लाने में लाभकारी होते हैं.

दाग-धब्बों को दूर करेगा ये फेस पैक

बेसन और दूध का उपयोग करने से आपके चेहरे में चांद जैसी चमक सिर्फ एक हफ्ते में दिखाई देगी. साथ ही यह फेस पैक आपके चेहरे को ठंडक रखने में बहुत मदद करता है. इस दूध और बेसन के इस्तेमाल से आपके चेहरे में पिंपल और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं. इसके बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे रोज अपने चेहरे में 20 मिनट लगाकर रख दें फिर उसे ठंडे पानी से धो लें.

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: सोने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस हल्दी और बेसन का करें इस तरह इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola