Skin Care Tips: सेहत नहीं, स्किन में करती है कमाल, चीनी से पाएं बेदाग निखार

Published by :Priya Gupta
Published at :19 Apr 2025 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
skin care

skin care( ai image)

Skin Care Tips: चेहरे को साफ और सुंदर रखने के लिए क्या आप भी कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं, जिससे आपकी स्किन की रौनक बढ़ जाएं. तो इस आर्टिकल में आज कुछ घरेलु नुस्खे के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

Skin Care Tips: आज की तेज रफ्तार भरी  जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा चमकदार और बेदाग रहे. बहुत से लोग स्किन की देखभाल के लिए बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपकी त्वचा में गलत असर पड़ सकता है. ऐसे में आज इस आर्टिकल में आपको चेहरे में चीनी लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे. चीनी को स्किन पर लगाने से चेहरे को बेदाग बनाया जा सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. 

चेहरे में चीनी का कैसे करें इस्तेमाल? (How To Apply Sugar On Skin)

चेहरे में चीनी लगाने के लिए आप इसका पाउडर बना लें. फिर इसे नींबू का रस, शहद या एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट बना लें. जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे में मसाज करें. फिर इसे गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें. इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

चेहरे में चीनी के इस्तेमाल करने के फायदे (Benefits Of Sugar For Skin) 

टैनिंग हटाने में मददगार 

चीनी में एक्सफोलिएटर का स्रोत होता है. जो चेहरे में जमे हुए गंदगी और मेल को दूर करते का सबसे बेस्ट उपाय है. ऐसे में आप इसका उपयोग कर अपने चेहरे की गंदगी को दूर भगा सकते हैं. 

नमी बनाए रखने में सहायक

चीनी में ह्यूमेक्टेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी में बनाए रखने का काम करती है. इससे चेहरा लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और रूखापन भी दूर होता है. 

डार्क स्पॉट को कम करना 

चीनी का अच्छे तरीके से प्रयोग करने से धूप की वजह से हुई टैनिंग और काले धब्बे दूर हो सकते हैं. इसका उपयोग आप ज्यादा सेंसिटिव स्किन या पिंपल पर ना करें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola