Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Skin Care Tips: अगर आप भी अपने चेहरे को चांद जैसा चमकाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए बहुत अच्छा फेस पैक लेकर आए है. जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. चलिए जानते हैं इसे बनाने और इसके फायदे के बारे में अच्छे से.

Skin Care Tips: आज का दौर ऐसा है जहां हर कोई फिट दिखना चाहता है, साथ ही बेदाग और सुंदर त्वचा भी रखना चाहता है. बढ़ते प्रदूषण, खराब खानपान और तनाव का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है. जिससे हमारा स्किन खराब होने लगता हैं. स्किन को सही रखने के लिए हम बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है? इनमें छिपे हानिकारक केमिकल्स स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको प्रकृति से मिला वरदान चंदन (Sandalwood) और मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जो कि आपके स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इसको लगाने से आपका स्किन चांद की तरह चमकने लगेगा.

चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक 

चमचमाती धूप से हमारी स्किन डल होने लगती है. ऐसे में हम स्किन की रंगत को निखारने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं. दोनों में एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि पिंपल, दाग-धब्बे और चेहरे की रंगत बरकरार रखने में मददगार साबित होता है. ऐसे में चंदन और मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक बनाने का तरीका जानते हैं.  

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश

चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक ऐसे बनाएं (How to make Chandan and Multani Mitti Face pack)

  • इसको बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें. 
  • फिर इसमें 3 से 4 चम्मच गुलाब जल या पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें. 
  • अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर एक तरह से लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें.
  • सूखने के बाद आप इसे ठंडे या गुनगुने पानी से धोकर तौलिये से सुखाएं. 

यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >