Singles Awareness Day 2024: आज मनाया जा रहा है सिंगल अवेयरनेस डे, क्यों सिंगल्स के लिए बेहद खास है यह दिन
Singles Awareness Day 2024: हर साल 15 फरवरी को दुनिया भर में सिंगल्स अवेयरनेस डे मनाया जाता है. इस दिन को 'सिंगल एप्रिसिएशन डे' (Singles Appreciation Day) यानी 'एकल प्रशंसा दिवस' के नाम से भी जाना जाता है.
Singles Awareness Day 2024: हर साल 15 फरवरी को दुनिया भर में सिंगल्स अवेयरनेस डे मनाया जाता है. इस दिन को ‘सिंगल एप्रिसिएशन डे’ (Singles Appreciation Day) यानी ‘एकल प्रशंसा दिवस’ के नाम से भी जाना जाता है. एक ओर जहां 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर कपल्स एक-दूसरे को तोहफे, फूलों के गुलदस्ते देकर प्यार का इजहार करते हैं और इस दिन को खास बनाने के लिए दिन भर साथ रहते हैं. तो वहीं सिंगल लोग इस दिवस के विरोध के तौर पर 14 फरवरी को एंटी-वैलेंटाइन डे (Anti-Valentine’s Day) मनाते हैं. यह दिन दुनिया के उन सभी सिंगल लोगों को मनाता है, जिन्होंने वर्तमान में शादी नहीं की है या किसी रोमांटिक रिश्ते में शामिल नहीं हैं।
Singles Awareness Day 2024: क्या है इसका इतिहास?
एकल जागरूकता दिवस मनाने की शुरुआत कब से हुई ? इसके बारे में कोई सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि साल 2005 से इस दिन को हर साल 15 फरवरी को मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत किसी ऐसे व्यक्ति ने की होगी जो उस समय सिंगल होगा और वो वैलेंटाइन डे की व्यवसायिक छुट्टी के खिलाफ आवाज उठाना चाहता होगा.
Singles Awareness Day 2024: ऐसे शुरू हुई थी सिंगल्स डे की शुरुआत
जानकारी के अनुसार, साल 2001 में डस्टिन बॉर्नस हाई स्कूल के एक छात्र थे, उस दौरान वह सिंगल थे उनका कोई पार्टनर नहीं था. वे अपने दोस्तों के साथ सिंगल डे मनाना चाहते थे जो कि उन्होंने किया भी. डस्टिन से अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सिंगल लाइफ को सेलिब्रेट किया. इसके लिए उन्होंनें वैलेंटाइन डे का ठीक अगला दिन चुना. स्कूल से निकलकर जब वह मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां भी उन्होंने हर साल 15 फरवरी को सिंगल लाइफ सेलिब्रेट करते हुए यह दिन मनाया.
धीरे-धीरे करके यह इतना प्रचलित हुआ कि 15 फरवरी को सिंगल्स अवेयरनेस डे सेलिब्रेट करने के लिए उनके कॉलेज में छुट्टी भी दी जाने लगी. यह भी माना जाता है कि सिंगल डे पार्टी में ही डस्टिन को अपनी गर्लफ्रेंड भी मिली थी, बाद में दोनों ने शादी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










