ePaper

Shardiya Navratri 2023: डांडिया रास खेलने के हैं अनोखे फायदे, वेट लॉस के साथ सुधारते हैं दिल का हाल

Updated at : 13 Oct 2023 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023: डांडिया रास खेलने के हैं अनोखे फायदे, वेट लॉस के साथ सुधारते हैं दिल का हाल

Shardiya Navratri 2023: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. नवरात्रि पर क्या आपने भी डांडिया रास खेलने की तैयारी कर ली है. आपको डांडिया रास खेलना बहुत पसंद भी है तो यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छी बात है क्यूंकि इसके कई अनोखे फायदे हैं.

विज्ञापन
undefined

.

फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि सेहत के मामले में डांडिया खेलने से मन खुश होता है साथ ही तन भी खुश होता है.

undefined

नवरात्रि के दौरान डांडिया रास खेलने की नृत्य शैली के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं . इस दौरान आनंद मनाने और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने का भी मौका मिलता है.

undefined

डांडिया देखने में जितनी सुंदर लगती है उतनी ही सुंदर और रंगीन पारंपरिक पोशाक पहनकर एनर्जी से भरी नृत्य शैली में लोग भाग लेते हैं.डांडिया रास में लकड़ी की छड़ियों का उपयोग किया जाता है जिन्हें डांडिया कहा जाता है.यह ग्रुप में किया जाता है. पुरुष और महिलाएं विभिन्न डांस स्टेप के लिए इन छड़ियों का उपयोग करके नृत्य करते हैं

undefined

डांडिया रास खेलना खुशी का अनुभव देता है और यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभ लाता है. यह कैलोरी जलाने, तनाव दूर करने और बाजुओं की कसरत करने का काफी मजेदार तरीका है यह एक अच्छा कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट भी है और हार्ट रेट में सुधार करता है.

undefined

डांडिया की धुनों पर नृत्य असरदार हृदय व्यायाम के रूप में कार्य करता है, जो बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और कोशिकाओं के ऑक्सीजनेशन को बढ़ावा देता है

undefined

डांडिया समन्वय और संतुलन को बढ़ाता हैं इसमें शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत करके शारीरिक लाभ प्रदान कर सकता है.

undefined

डांडिया रास में भाग लेना आपकी कैलोरी को बर्न करता है जो आपको फेस्टिव सीजन में स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है.

undefined

डांडिया डांस से आपकी बॉडी में लचीलापन आता है. डांडिया आपके शरीर की सभी मांसपेशियों को खींचने और लचीला बनाने में हेल्प करता है. जिससे समय के साथ लचीलेपन में सुधार होता है.

Also Read: Shardiya Navratri 2023: व्रत में बनाइये मखाना की खीर, पोषण प्लस स्वाद के लिए जानिए आसान रेसिपी
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola