Shahi Paneer Without Onion Garlic: बिना लहसुन-प्याज के बनाएं पनीर बटर मसाला, स्वाद ऐसा कि हर कोई कहे वाह

Updated at : 12 Jul 2025 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
Shahi Paneer Without Onion Garlic

Shahi Paneer Without Onion Garlic

Shahi Paneer Without Onion Garlic: यह रेसिपी बिना प्याज-लहसुन के बनी है, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि सब इसे पसंद करेंगे. अगर आप सावन में या व्रत के दौरान कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह शाही पनीर आपकी थाली की शान बढ़ा देगा.

विज्ञापन

Shahi Paneer Without Onion Garlic: सावन के पवित्र महीने में कई भक्त बिना प्याज और लहसुन का भोजन करते हैं. ऐसे में अक्सर बिना लहसुन-प्याज वाले खाने का स्वाद थोड़ा फीका लगने लगता है. इसी वजह से आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शाही पनीर की एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसान रेसिपी. यह रेसिपी बिना प्याज-लहसुन के बनी है, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि सब इसे पसंद करेंगे. अगर आप सावन में या व्रत के दौरान कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह शाही पनीर आपकी थाली की शान बढ़ा देगा.

सामग्री

  • टमाटर – 3 (मोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • बटर – 2 टेबलस्पून
  • इलायची – 3 दाने
  • दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
  • तेज पत्ता – 1
  • जीरा – ½ छोटा चम्म
  • अदरक – 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बीच से चीरी हुई)
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • दूध – 1 कप
  • धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • चीनी – ¼ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काजू पेस्ट – ¼ कप (10 काजू पीसकर बनाया गया)
  • पनीर – 9 टुकड़े (क्यूब्स)
  • गरम मसाला – ¼ छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी – ½ छोटा चम्मच (हाथ से मसलकर)

विधि

  1. सबसे पहले एक कड़ाही को गरम करें और उसमें बटर डालें.
  2. फिर उसमें जीरा, इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालें. जब मसालों से खुशबू आने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और चीरी हुई हरी मिर्च डालें और थोड़ी देर भूनें.
  3. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक किनारों से तेल निकलने लगे.
  4. फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा चीनी और नमक डालें.
  5. मसालों को धीमी आंच पर अच्छे से भूनें ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए.
  6. अब काजू का पेस्ट और दूध डालें. इसे धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न पड़े.
  7. फिर उसमें पनीर के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाएं.
  8. अब कड़ाही को ढक दें और कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें जब तक पनीर नरम और पूरी तरह पक न जाए.
  9. अंत में गरम मसाला और हाथ से मसलकर कसूरी मेथी डालें. अच्छे से मिलाएं और गरमागरम परोसें.

भी पढ़ें: Sawan Recipe: बिना लहसुन-प्याज के बनाएं आलू-टमाटर की सब्जी, भंडारे जैसा मिलेगा स्वाद

ये भी पढ़ें: Sawan 2025 Fasting Rules: सावन महीने में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, लगेगा पाप, क्रोधित हो सकते हैं भगवान शिव

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola