Sewai Fruit Custard Recipe: घर आए मेहमानों के लिए आसान और टेस्टी सेवई फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी

Sewai Fruit Custard Recipe (AI image)
Sewai Fruit Custard Recipe: इस आर्टिकल में हम आपको घर आए मेहमानों और परिवार के लिए बेस्ट सेवई फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस डिश को खिलाकर आप हर किसी से तारीफें बटोर सकते हैं.
Sewai Fruit Custard Recipe: जब भी मेहमान घर आते हैं, तो हर कोई चाहता है कि टेबल पर कुछ अच्छा और स्वादिष्ट सर्व हो. ऐसे में आपके लिए सेवई फ्रूट कस्टर्ड परफेक्ट चॉइस है. इसकी हल्की सेवई, कस्टर्ड की क्रीमी मिठास और फलों का कॉम्बिनेशन खाने के साथ दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है. अगर आपने इसे एक बार घर पर बना लिया, तो हर बार बनाना चाहेंगे. ये रेसिपी बच्चों के साथ हर उम्र के लोगों को जरूर पसंद आएगी. तो चलिए जानते हैं इस लेख में घर आए मेहमानों के लिए सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि.
सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री (Sewai Fruit Custard Recipe In Hindi)
- सेवई (वर्मिसेली) – 1 कप
- दूध – 1 लीटर
- कस्टर्ड पाउडर – 3 बड़े चम्मच (वनीला फ्लेवर या पसंदीदा)
- चीनी – ½ कप
- घी – 1 बड़ा चम्मच
- मिक्स ड्राई फ्रूट्स – 2-3 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश)
- कटे हुए ताजे फल – 1 कप (सेब, केला, अंगूर, अनार और आम)
यह भी पढ़ें- Corn Idli Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए ट्राई करें हल्की-फुल्की कॉर्न इडली, फॉलो करें रेसिपी
सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करके सेवई डालकर हल्की सुनहरी होने तक भून लें.
- अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकने दें.
- इसके बाद एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर को ठंडे दूध के साथ घोलकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- जब दूध उबलने लगे तो उसमें कस्टर्ड पाउडर का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें.
- इसमें अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और 5-7 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं.
- फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. ठंडा हो जाने के बाद इसमें कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं.
- तैयार हुए कस्टर्ड को फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करके सभी को सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Makki Ki Roti: पंजाबी स्वाद का असली टेस्ट, बनाएं गरमा-गरम मक्की की रोटी
यह भी पढ़ें- Masala French Fries: क्रंची स्वाद का मसालेदार ट्विस्ट, घर पर इस तरह बनाएं मसाला फ्रेंच फ्राइज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Priya Gupta
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










