अगर बेटी के लिए चाहिए यूनिक नाम, तो देखिए क्रिकेटर्स की बेटियों की ये लिस्ट

क्रिकेट स्टार्स की बेटियों के स्टाइलिश नाम
भारतीय क्रिकेटर्स की बेटियों के ये यूनिक और मीनिंगफुल नाम आजकल पैरेंट्स के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. जानिए वामिका, जीवा, समायरा जैसे खूबसूरत नामों के अर्थ और चुनिए अपनी नन्ही परी के लिए एक खास और मॉडर्न नाम.
Popular Baby Girl Names Inspired by Indian Cricketers Daughters: आज के समय में मम्मी-पापा अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जो यूनिक भी हो, मॉडर्न भी लगे और जिसका अर्थ भी खास हो. ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स की बेटियों के नाम काफी ट्रेंड में हैं. इन नामों में स्टाइल भी है और संस्कृति से जुड़ा खूबसूरत मतलब भी. आइए जानते हैं वो नाम, जो आजकल पैरेंट्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं.
भारतीय क्रिकेटर्स की बेटियों के नाम और उनके प्यारे अर्थ (Popular Baby Girl Names Inspired by Indian Cricketers Daughters)

- वामिका (Vamika): भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम. वामिका मां दुर्गा का एक नाम है जिसका मतलब होता है शक्ति और देवी स्वरूप.
- इवारा (Evaarah): भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी की बेटी का नाम जिसका अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ अनमोल तोहफा.
- जीवा (Ziva): भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की बेटी. यह हिब्रू मूल का नाम है, जिसका मतलब है रोशनी या चमक.
- समायरा (Samaira): भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की बेटी का नाम. इस नाम का अर्थ होता है मोहक या ईश्वर की सुरक्षा में रहने वाली.
- हिनाया (Hinaya): भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की बेटी. यह नाम सादगी और खूबसूरती को दर्शाता है.
- निध्याना (Nidhyana): भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बेटी. इसका मतलब ध्यान और आध्यात्म से जुड़ा माना जाता है.
- आज़ीन (Aazeen): भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की बेटी का नाम. अर्थ – सुंदर और सुकून देने वाली.
- अखिरा और आध्या (Akhira & Aadhya): भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन की बेटियां. आध्या का अर्थ – पहली शक्ति या शुरुआत.
- ग्रेसिया (Gracia): भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की बेटी का नाम जिसका मतलब ईश्वर का आशीर्वाद होता हैं.
- सारा (Sara): इस नाम का मतलब होता है – राजकुमारी. यह भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम है.
ये सभी नाम आजकल सोशल मीडिया और बेबी नेम लिस्ट में काफी ट्रेंड कर रहे हैं. अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए मॉडर्न, स्टाइलिश और मीनिंगफुल नाम चाहते हैं, तो इन नामों से जरूर इंस्पिरेशन ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 2026 में छा रहे हैं बेटियों के ये यूनिक और मॉडर्न नाम, हर नाम में छिपा है खास अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




