Sawan 2025 Saree Design: आपका लुक बनेगा सबका फेवरेट, सावन में ट्राई करें ये खूबसूरत साड़ियां
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Jul 2025 1:01 PM
sawan 2025 saree design ( AI generated image)
Sawan 2025 Saree Design: सावन के महीने का खास महत्व है. इस महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां और साड़ियां जरूर पहनती हैं. अगर आप भी इस सावन में कुछ खास पहनने की सोच रहे हैं तो ये साड़ी आइडिया का आप यूज कर सकते हैं.
Sawan 2025 Saree Design: सावन का महीना गर्मी से राहत के साथ चारों तरफ हरियाली भी लेकर आता है. इस महीने का खास महत्व है और इस महीने लोग सोमवार का व्रत भी रखते हैं. सावन का महीना अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस महीने में महिलाएं अपने श्रृंगार में हरी चूड़ियां और साड़ियां जरूर पहनती हैं. अगर आउटफिट की बात की जाए तो साड़ी आपको फैशनेबल लुक देने में मददगार है. इस मौसम आप अलग कलर और प्रिंट की साड़ियों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. अगर आप भी सावन में कुछ खास पहनने की सोच रहे हैं तो ये साड़ी आइडिया का आप यूज कर सकते हैं.
ग्रीन सिल्क साड़ी

सावन के महीने में ग्रीन रंग की साड़ी को अधिकतर महिलाएं पहनती हैं. आप सिल्क साड़ी को ट्राई कर सकते हैं. इस साड़ी को पहने और बालों को स्टाइल करें. ये आपको एक एलिगेंट लुक देगा.
यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से
रेड कलर की साड़ी

इस सीजन में अपने लुक को और सुंदर बनाने के लिए आप रेड कलर की साड़ी ट्राई कर सकते हैं. इसमें आप गजरा से अपने लुक को और भी सुंदर कर सकते हैं. आप इस लुक के साथ ब्यूटीफुल ज्वेलरी को भी पेयर करें.
हेवी वर्क साड़ी

त्योहार के टाइम पर आप हेवी वर्क साड़ी को जरूर ट्राई करें. ये आपके ओवरऑल लुक को बहुत ज्यादा बढ़ा देगी. आप इसके साथ बालों में लो बन स्टाइल करें. इसके साथ सुंदर इयररिंग्स को आप पेयर करें.
फ्लोरल साड़ी

सावन के महीने में आप फ्लोरल साड़ी को भी जरूर ट्राई करें. ऑर्गेंजा साड़ी से आप एक मॉडर्न लुक आसानी से पा सकती हैं.
प्रिंटेड साड़ी

अगर आप कुछ लाइट साड़ी पहनना चाहती हैं तो आप कॉटन की साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं. प्रिंटेड साड़ी को आप किसी फॉर्मल ओकेजन में भी पहन सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश
यह भी पढ़ें- Saree Reuse Ideas: पुरानी साड़ियों का स्मार्ट इस्तेमाल, बनाएं कमाल की चीजें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










