Sawan 2025 Hair Style: सावन में आपके लुक से नहीं हटेगी नजर, ट्राई करें ये हेयर स्टाइल्स

Updated:
विज्ञापन
hair style for sawan

hair style for sawan ( AI generated image)

Sawan 2025: सावन के महीने में अगर आप भी अपने लुक को और भी सुंदर बनाना चाहते हैं तो आप ये बेहतरीन और अट्रैक्टिव हेयर स्टाइल को जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेयर स्टाइल आइडियाज के बारे में.

विज्ञापन

Sawan 2025 Hair Style: सावन का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने की खास बात होती है हरियाली. इस महीने में महिलाएं हरी साड़ियां, चूड़ियां और मेहंदी लगाकर अपना श्रृंगार करती हैं. सुंदर कपड़े और रंग बिरंगी चूड़ियों के साथ अगर आप बालों की स्टाइल पर ध्यान नहीं दे तो एक परफेक्ट लुक नहीं मिल पाता है. इसलिए जरूरी है कि बालों कि स्टाइलिंग सही हो जिससे एक अच्छा लुक आप आसानी से पा सकते हैं. तो आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही हेयर स्टाइल आइडियाज जिसको इस्तेमाल कर आप एक परफेक्ट और एलिगेंट लुक पा सकते हैं. 

क्लासिक जुड़ा गजरे के साथ

सावन के महीने में अगर आप साड़ी या एथनिक कपड़े पहन रही हैं तो आप जुड़ा बना सकती हैं. ये एक अच्छा, आसान और जल्दी से बनने वाला हेयर स्टाइल है. ये स्टाइल आपको एक क्लीन लुक देता है और बालों को मैनेज करने में आसानी होती है. आप इसके साथ गजरे को लगा कर लुक को कंप्लीट करें. 

हाफ क्लच हेयर स्टाइल

आप अपने लुक को बनाने के लिए हाफ क्लच स्टाइल को बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए आप बालों को दोनों साइड से हल्का ट्विस्ट करें और इसे क्लच कर लें. इसमें आप फूल को लगाएं. ये सिंपल स्टाइल आपको एक एलिगेंट लुक देने में सहायक है. ये वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी अच्छा लगता है.

Sawan Mehndi Design: सावन में हाथों में सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, अपने लुक को बनाएं और भी खास

लो बन विथ रोज

आप सावन में बन हेयर स्टाइल को बना सकते हैं. स्लीक लो बन आपको एक फैशनेबल लुक देगा. आप इसके साथ रोज यानी गुलाब के फूल लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें. 

सिंपल ब्रेड स्टाइल

सावन में आप सिंपल सी ब्रेड बना सकते हैं और इसे फूल से सजा सकते हैं. इसके साथ आप एलिगेंट ज्वेलरी के साथ एक शानदार लुक पाएं. 

यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola