Sarson Saag Chilla Recipe: सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं स्वादिष्ट सरसों साग चीला, खाने में लगेगा बहुत मजेदार
Published by : Priya Gupta Updated At : 04 Jan 2026 8:24 AM
Sarson Saag Chilla (AI IMAGE)
Sarson Saag Chilla Recipe: ठंड के मौसम में आपने सरसों का साग घर पर बनाकर जरूर खाया होगा. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में नाश्ते के लिए सरसों साग चीला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए.
Sarson Saag Chilla Recipe: सुबह के समय अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट तैयार हो और घर के सभी लोगों को पसंद भी आ जाए. रोज के वही पराठा, ब्रेड या पोहा बनाते-बनाते मन भी ऊब जाता है. खासकर ठंड के मौसम में हम कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वाद में भी लाजवाब हो. ठंड आते ही लगभग हर घर में सरसों का साग जरूर आता है. ऐसे में अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए कुछ हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाला नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो सरसों का साग चीला एक परफेक्ट रेसिपी है. ये चीला न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद भी आएगा. तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको सुबह के नाश्ते के लिए सरसों का साग चीला बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए.
सरसों साग चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सरसों का साग – 1 कप बारीक कटा
- बेसन – आधा कप
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- लहसुन – 2 कलियां
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – सेंकने के लिए
यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला
सरसों साग चीला बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और सरसों का साग डालें. अब आप इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं.
- इसके बाद आप इस घोल में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
- गैस में तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. अब एक करछी घोल लेकर तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
- चीला अच्छे से सेंक जाने के बाद आप इसको एक प्लेट में निकालकर रख लें. तैयार हुए सरसों साग चीला को आप हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










