ePaper

इस तरह से बनाएं सरसों वाली आलू की सब्जी, खाते ही कहेंगे वाह 

Updated at : 21 Feb 2026 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
Sarso Wali Aloo Ki Sabji

सरसों वाली आलू की सब्जी (AI IMAGE)

Sarso Wali Aloo Ki Sabji: आलू की सिंपल सब्जी तो आपने खाया ही होगा इसलिए एक बार आप इस सरसों वाली आलू की सब्जी घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Sarso Wali Aloo Ki Sabji: आलू खाना पसंद है तो ये आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है. आज हम आपको आलू से कोई स्नैक्स और नाश्ता नहीं, बल्कि सरसों वाली आलू की सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. 

सरसों वाली आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू – 6-7 
  • सरसों के दाने – आधा चम्मच 
  • मेथी के दाने – 8-9 दाने 
  • लहसुन – 5-6 कलियां 
  • हरी मिर्च या लाल मिर्च – 2 
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पत्ता – 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • अदरक – आधा टुकड़ा 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल – 1 चम्मच 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

सरसों वाली आलू की सब्जी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप आलू को छीलकर चार भाग में काट लें. अब इसे पानी से धोकर अलग कर दें. इसके बाद आप एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें मेथी के दाने डालें और थोड़ी देर चटकने दें. अब आप कटे हुए आलू को कड़ाही में डालकर कुछ देर चलाएं और फिर ढककर रखें.  
  • इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब आलू अच्छे से फ्राई हो जाए तब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. अब एक मिक्सर जार में लहसुन की कलियां, जीरा, काली मिर्च, हरी मिर्च या लाल मिर्च, अदरक और सारे मसालों के साथ थोड़ा पानी डालकर पीस लें. 
  • अब आप उसी कड़ाही को गर्म करें और हल्का-सा तेल डालें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें पिसा हुआ मसाला और स्वादानुसार नमक डाल दें. इसे धीमी आंच पर भूनने दें. जब मसाले तेल अलग होने लगे तब आप फ्राई किया हुआ आलू डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब आप सब्जी में 1 से 2 कप अपने हिसाब से पानी डालकर 10 मिनट पकाएं. आप नमक का स्वाद चखकर दे सकते हैं अगर कम लगे तो आप इसमें नमक मिला लें. जब आलू नरम हो जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो आप ऊपर से हरा धनिया डालें. अब आप आंच बंद करके सब्जी को कुछ देर छोड़ दें. 
  • अब तैयार है आपकी स्वादिष्ट सरसों वाली आलू की सब्जी, इसे आप रोटी-पराठे या चावल के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola