Sadabahar For Diabetes: क्या सदाबहार के पत्ते कर सकते हैं डायबिटीज को कंट्रोल,जानें आयुर्वेदिक उपाय

Sadabahar For Diabetes: डायबिटीज में नियंत्रण के लिए सदाबहार के पत्तों का उपयोग कैसे करें.आयुर्वेदिक तरीकों से ब्लड शुगर को संतुलित रखने के आसान उपाय यहां जानें.
Sadabahar For Diabetes: डायबिटीज आजकल बहुत आम बीमारी हो गई है और इसके कारण हमारी सेहत पर गंभीर असर पड़ता है. लोग प्राकृतिक और घरेलू उपायों की तरफ बढ़ रहे हैं ताकि बिना ज्यादा दवाओं के अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकें. सदाबहार जिसे परिविंकल भी कहा जाता है एक ऐसा ही आयुर्वेदिक पौधा है जिसके पत्तों के कई स्वास्थ्य लाभ बताए जाते हैं.खासतौर पर डायबिटीज को कंट्रोल करने में सदाबहार के पत्तों का उपयोग बहुत फायदेमंद माना जाता है.
सदाबहार का काढ़ा बनाना
- कुछ ताजे सदाबहार के पत्ते लें.
- इन्हें अच्छी तरह धोकर 2 कप पानी में डालें.
- पानी को मध्यम आंच पर उबालें जब तक आधा पानी रह जाए.
- इसे ठंडा करके दिन में 2 बार सेवन करें.
- यह काढ़ा ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है.
सदाबहार के पत्तों का पेस्ट
- पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें.
- इसे रोज सुबह खाली पेट चम्मच भरकर सेवन करें.
- साथ में थोड़ा पानी पीना चाहिए.
सदाबहार के पत्तों का रस
- ताजे पत्तों का रस निकालकर सुबह-शाम 1-2 चम्मच लें.
- यह भी शुगर लेवल को संतुलित करता है.
Also Read : Clove Water Benefits: सुबह-सुबह लौंग का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे
Also Read : Summer Water Intake Tips: गर्मियों में भी अगर आप कम पानी पी रहें हैं तो हो जायें सावधान
Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन
also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




