Sabudana Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता हो या व्रत के दौरान खाने के लिए कुछ हेल्दी, साबुदाना पराठा सभी दिनों के लिए है परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन
sabudana paratha recipe

AI generated image

Sabudana Paratha Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में या फिर व्रत के दौरान कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो साबुदाना पराठा आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन है. इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी बना सकते हैं.

विज्ञापन

Sabudana Paratha Recipe: अगर आप उपवास के दिनों में या फिर सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी, पेट भरने वाला और हेल्दी खाना ढूंढ रहे हैं, तो साबुदाना पराठा एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है. यह पराठा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह हेल्दी और एनर्जेटिक भी होता है. साबुदाना में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और आलू की पौष्टिकता इसे सभी दिनों के लिए एक परफेक्ट डिश बनाते हैं. तो चलिए इसके सबसे आसान रेसिपी जानते हैं.

साबुदाना पराठा के लिए जरूरी चीजें

  • साबुदाना – 1 कप भीगा हुआ
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम आकार के
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
  • काली मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • घी या तेल – पराठा सेकने के लिए
  • अरारोट या राजगिरा आटा – 2 टेबल स्पून बाइंडिंग के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे

ये भी पढ़ें: Sabudana Upma Recipe: डेली के बोरिंग खिचड़ी-पापड़ को कहें बाय-बाय, इस तरह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी साबुदाना उपमा

साबुदाना पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबुदाना को अच्छे से धोकर 3-4 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. फिर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और साबुदाने को हल्का-सा मसल लें ताकि वह नरम और गूंथने लायक हो जाए.
  • एक मिक्सिंग बाउल में भीगा हुआ साबुदाना, उबले और मैश किए हुए आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और अरारोट डालें. इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर एक नरम आटा तैयार कर लें. अगर आटा ज्यादा चिपचिपा लगे तो थोड़ा और अरारोट या राजगिरा आटा मिला लें.
  • अब हाथों को थोड़ा सा घी या पानी से चिकना करें और तैयार मिश्रण से एक लोई लें. इसे बेलन या हाथ की सहायता से पॉलिथिन शीट पर धीरे-धीरे गोल पराठे के आकार में बेलें. ध्यान रखें कि पराठा ज्यादा पतला न हो, वरना टूट सकता है.
  • अब एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घी डालें. फिर धीरे से बेलकर तैयार किया हुआ पराठा तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  • तैयार साबुदाना पराठे को दही, मूंगफली की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें. यह पराठा व्रत में और सुबह के नाश्ते में खाने के लिए एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: Sabudana Rava Dosa Recipe: स्वाद और सेहत का जबरदस्त तड़का, 5 मिनट में इस तरह बनाएं क्रंची साबुदाना-रवा डोसा

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola