Roasted Peanuts: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ कुरकुरा, तो ट्राई करें घर की भुनी मूंगफली

Published by : Priya Gupta Updated At : 10 May 2025 2:41 PM

विज्ञापन

peanuts (ai image)

Roasted Peanuts: चाय के साथ जब कुछ स्नैक्स में मिल जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. ऐसे में अगर आपको भी शाम की चाय में कुछ कुरकुरा, स्वाद से भरपूर और हेल्दी खाना है, तो आज हम आपको भुनी मूंगफली बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Roasted Peanuts: भुनी हुई मूंगफली भारत में सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े चाव से खाते हैं. इसका कुरकुरा स्वाद और पौष्टिक गुण इसे बहुत खास बनाता है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करती है. इसके अलावा, घर में बनी भुनी हुई मूंगफली न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बाजार की तुलना से अधिक हेल्दी भी होती है. इसे आप चाय के साथ स्नैक्स के रूप में या बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल में इसे घर पर ही कैसे आसानी बनाएं. 

भुनी हुई मूंगफली बनाने की सामग्री 

  • कच्ची मूंगफली – 2 कप
  • नमक – 1 छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • घी या तेल – 1 छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें:  Amla Laddu: अचार और मुरब्बा नहीं, अब बनाएं हेल्दी आंवला का लड्डू 

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

भुनी हुई मूंगफली बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक कढ़ाई या भारी तवा को गरम करें.
  • अब इसमें कच्ची मूंगफली डालें और इसे धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें. 
  • मूंगफली को सुनहरी और कुरकुरी होने तक 10–15 मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद जब इसका छिलका आसानी से छूटने लगे, तब गैस बंद कर दें. 
  • अब मूंगफली को ठंडे होने पर इसका छिलका रगड़कर अलग करें. 
  • भुनी हुई मूंगफली में थोड़ा गर्म घी या तेल मिलाएं, फिर इसमें स्वादानुसार चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. 
  • इसे अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें और खाएं. 

यह भी पढ़ें: Dudh Ki Rabdi: चाय को छोड़ें, मेहमानों को खिलाएं घर की स्वादिष्ट दूध की रबड़ी, जानें बनाने की विधि

यह भी पढ़ें: Paneer Do Pyaza: खाने के स्वाद में लाए दमदार मजा, रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं पनीर दो प्याजा 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola