शेफ रणवीर से सीखें हैंड ब्लेंडर को इस्तेमाल करने का सही तरीका 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 24 Mar 2026 4:20 PM

विज्ञापन

हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हुए (AI Image)

Right Way To Use Hand Blender: हैंड ब्लेंडर एक ऐसा किचन अप्लायंस है जिसका इस्तेमाल आपके काम को आसान और जल्दी कर देता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हैंड ब्लेंडर को इस्तेमाल करने का सही तरीका.

विज्ञापन

Right Way To Use Hand Blender: सूप, ग्रेवी हो या स्मूदी इनका असली स्वाद तभी निखर कर आता है जब इनका टेक्सचर बिल्कुल स्मूथ और क्रीमी हो. सूप, ग्रेवी या स्मूदी को पीसने के लिए लोग अक्सर मिक्सर जार का इस्तेमाल करते हैं. इसमें समय भी जाता है. पहले खाने को ठंडा होने का इंतजार करना, फिर उसे जार में शिफ्ट करना. फिर ढेर सारे बर्तन साफ करना पड़ता है. यहीं पर हैंड ब्लेंडर आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे सीधे उसी बर्तन में इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें खाना बना रहे हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं जानने से आपको छींटे पड़ सकते हैं. अगर आप भी हैंड ब्लेंडर को यूज करने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आप सही तरीका जान पाएंगे. इस तरीके को शेफ रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ranveer.brar पर शेयर किया है. 

ब्लेंडर इस्तेमाल करने का तरीका 

  • अक्सर लोग जब हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे सॉस, स्मूदी, पेस्ट या सूप को में चारों तरफ घुमाते हैं जो सही तरीका नहीं है. 
  • जिस बर्तन में आपको चीजों को ब्लेंड करना है उसमें आप हैंड ब्लेंडर को किसी एक कोने में स्थिर रखें. हैंड ब्लेंडर को नीचे के तरफ पॉइंट करें. इस बात का ध्यान रखें की ब्लेंडर का नीचे वाला हिस्सा बाहर नहीं रहे नहीं तो आपको छींटे पड़ सकते हैं. 
  • अब आप उस कोने में ही हैंड ब्लेंडर को चलाएं. हर चीज घूम के आ जाएगी और बार बार आपको हैंड ब्लेंडर घुमाने की जरूरत नहीं है.  

यह भी पढ़ें:घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद

यह भी पढ़ेंहरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके

यह भी पढ़ेंगलने से बचाने हैं अंगूर तो कंटेनर से दूर रखें – स्टोरेज के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola