रेस्टोरेंट का स्वाद भी पड़ेगा फीका जब घर पर बनाएंगे मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा कि पड़ोसी खुद मांगेंगे दावत

Updated at : 18 Sep 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Mutton Biryani Recipe

गरमा गरम घर पर तैयार मटन बिरयानी, Pic Credit- Meta AI

Mutton Biryani Recipe: रेस्टोरेंट का स्वाद भी फीका लगने लगेगा जब आप इन आसान स्टेप्स से मटन बिरयानी बनाएंगे. घर पर बनी यह बिरयानी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होगी बल्कि खुशबू से पड़ोसी भी दावत मांगने आ जाएंगे. जानें मटन बिरयानी बनाने की आसान विधि, जरूरी सामग्री और दम पर पकाने का तरीका जिससे आपका किचन भी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगेगा.

विज्ञापन

Mutton Biryani Recipe: मटन बिरयानी का नाम सुनते ही नॉन वेज लवर्स के मुंह में पानी आना लाजमी है. ज्यादातर लोग इसका आनंद होटल या रेस्टोरेंट में ही लेते हैं. इसकी वजह है कि वह भले ही घर पर मटन बिरयानी बना लें लेकिन वह स्वाद उन्हें मिल नहीं पाता जो रेस्टोरेंट में मिलता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो चिंता न करें आज हम आपको इस लेख में ऐसा आसान तरीका बताएंगे जिसे फॉलो करके आप रेस्टोरेंट से भी ज्यादा अच्छा स्वाद पा सकते हैं. आइये जानते हैं इसे घर पर आप कैसे बना सकते हैं.

मटन बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बासमती चावल- 500 ग्राम
  • मटन- 500 ग्राम
  • दही- 1 कप
  • प्याज- 3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
  • साबुत मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग)
  • हरी मिर्च- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • तेल/घी- आवश्यकतानुसार
  • धनिया पत्ती और पुदीना- सजावट के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

Also Read: Rice Paper Rolls Recipe: चुटकियों में बनाएं ऑयल-फ्री और हेल्दी स्नैक जिसे खाकर बच्चे कहेंगे- लाजवाब!

मटन बिरयानी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर उसमें दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, और नमक मिलाकर कम से कम 1 घंटे के लिए मेरिनेट कर लें.
  2. फिर एक बड़े बर्तन में तेल या घी गरम करें और उसमें साबुत मसाले डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें.
  3. मेरिनेट किया हुआ मटन इसमें डालें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मटन थोड़ पक न जाए. यानी कि आपका मटन 80 परसेंट कुक हो जामा चाहिए. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
  4. दूसरी तरफ चावल को 70% तक उबाल लें. अब एक भारी तले के बर्तन में परत लगाना शुरू करें. सबसे पहले एक परत चावल की, फिर मटन की, उसके ऊपर पुदीना और धनिया पत्ती छिड़कें. ऐसे ही दो-तीन परतें बनाएं.
  5. ऊपर से थोड़ी केसर या फूड कलर डालें और ढककर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक दम पर पकाएं.
  6. आपका स्वादिष्ट मटन बिरयानी तैयार है. अब इसे रायता और सलाद के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Roti Quesadilla Recipe: रात की बची हुई रोटियों को दें क्रिस्पी और मजेदार ट्विस्ट, मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल रोटी केसाडिला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola