मेकअप आर्टिस्ट ने बताया, इन 5 कलर्स के आउटफिट के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Mar 2026 12:32 PM
महिला लिपस्टिक लगाते हुए (AI generated Image)
Lipstick Shades: आउटफिट के साथ लिपस्टिक का शेड गलत हो जाए, तो पूरा लुक फीका पड़ सकता है. इस आर्टिकल में जानिए ग्रीन, रेड, येलो, ब्लैक और व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ कौन-सा लिपस्टिक शेड सबसे खूबसूरत दिखेगा
Lipstick Shades: अगर आप किसी फंक्शन, पार्टी या खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं, तो खूबसूरत आउटफिट के साथ अच्छा मेकअप भी जरूरी होता है. सही मेकअप आपके पूरे लुक को निखार देता है. लिपस्टिक मेकअप का जरूरी हिस्सा है और इसे लगाए बिना मेकअप पूरा नहीं होता है. कई बार लोग खूबसूरत आउटफिट पहन लेते हैं, लेकिन सही लिपस्टिक शेड न लगाने की वजह से लुक अच्छा नहीं दिखता है. आउटफिट के रंग के हिसाब से लिपस्टिक शेड चुनने से लुक स्टाइलिश और आकर्षक नजर आता है. अगर आप भी अपने ड्रेस के रंग के हिसाब से सही लिपस्टिक शेड चुनना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में आप इसके बारे में जान सकती हैं. इन टिप्स को मेकअप आर्टिस्ट कृति दुग्गल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kritids पर शेयर किया है.
ग्रीन कलर आउटफिट
हरे रंग के आउटफिट के साथ ब्रिक रेड या डीप वाइन कलर की लिपस्टिक बेहद खूबसूरत लगती है. ये दोनों शेड्स ग्रीन कलर के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं और आपके पूरे लुक को ज्यादा एलिगेंट और आकर्षक बना देते हैं.
रेड कलर आउटफिट
अगर आप रेड कलर का आउटफिट पहन रही हैं, तो इसके साथ ब्राउन न्यूड शेड या डीप रेड लिपस्टिक को लगाएं. ये शेड्स देखने में बहुत सुंदर लगते हैं.
येलो कलर आउटफिट
अगर आप पीले रंग का आउटफिट पहन रही हैं, तो इसके साथ डीप रेड या बेरी शेड की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं.
ब्लैक कलर आउटफिट
अगर आप किसी फंक्शन में ब्लैक रंग के आउटफिट पहनने का सोच रही हैं तो इसके साथ प्लम या ग्लॉसी न्यूड शेड की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं.
व्हाइट कलर आउटफिट
व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ आप पीच न्यूड, टेराकोटा या क्लासिक रेड शेड की लिपस्टिक लगाएं.
यह भी पढ़ें: लुक को चार चांद लगाने के लिए देखें रेड साड़ी डिजाइन का कलेक्शन
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










