Mushroom Do Pyaza Recipe: घर पर ट्राई करें रेस्टोरेंट स्टाइल मशरूम दो प्याजा, स्वाद ऐसा लाजवाब जिसे खाकर सब करेंगे तारीफ

AI generated image
Mushroom Do Pyaza Recipe: अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा मशरूम दो प्याजा बनाना चाहती है तो हम आपके साथ इसकी सबसे टेस्टी रेसिपी शेयर कर रहे हैं. जब आप इसे घर पर बनाती हैं तो सभी आपके हाथों के स्वाद के फैन हो जाते हैं.
Mushroom Do Pyaza Recipe: इंडियन डिशेस की खासियत होती है इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले अलग-अलग मसाले और सब्जियां. इन्हीं में से एक सब्जी है मशरूम, जो न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भी लोडेड होता है. मशरूम से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं, लेकिन मशरूम दो प्याजा एक ऐसी रेसिपी है जो खाने वालों को खासतौर पर भा जाती है. जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, इसमें प्याज की क्वांटिटी नॉर्मल सब्ज़ियों से ज्यादा होती है जो इसे बाकी मशरूम करी से अलग और यूनिक बनाती है. इस डिश की खासियत यह है कि इसमें मसालेदार ग्रेवी के साथ प्याज के स्लाइस और मशरूम का कॉम्बिनेशन मुंह में जाते ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है. तो चलिए जानते हैं मशरूम दो प्याजा की आसान रेसिपी.
मशरूम दो प्याजा के लिए जरूरी सामग्री
- मशरूम – 250 ग्राम, धोकर आधा या चार हिस्सों में कटा हुआ
- प्याज़ – 3 बड़े साइज के, 1 बारीक कटा हुआ, 2 मोटा स्लाइस किया हुआ
- टमाटर – 2 मीडियम साइज के प्यूरी बना लें
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 2 लंबी कटी हुई
- दही – 3 बड़े चम्मच, फेंटा हुआ
- काजू – 8 से 10, पानी में भिगोकर पेस्ट बना लें
- हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच कटी हुई
- तेल/घी – 3 बड़े चम्मच
- मसाले
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- तेज पत्ता – 1
- दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
- लौंग – 2
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
मशरूम दो प्याजा बनाने की विधि
- सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर काट लें. बता दें आपको प्याज को दो तरह से काटना है, एक को बारीक और दूसरे को लंबा-मोटा स्लाइस. ऐसा करने से सब्जी में टेक्सचर और फ्लेवर दोनों अच्छे से आएंगे.
- अब कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी और लौंग डालें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें.
- इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छे से भूनें जब तक मसाला अलग न होने लगे. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकाएं.
- अब फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दही फटे नहीं. इसके बाद काजू पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. ऐसा करने से ग्रेवी का टेस्ट और थिकनेस दोनों बढ़ जाएगा.
- अब इसमें कटे हुए मशरूम और मोटे स्लाइस किए प्याज डालें और हल्की आंच पर ढककर 6 से 7 मिनट तक पकाएं ताकि मशरूम सॉफ्ट हो जाएं और मसालों का स्वाद अच्छे से अंदर चला जाए.
- जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए, तब गरम मसाला और कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- गरमागरम मशरूम दो प्याजा को तंदूरी रोटी, नान, पराठा या फिर जीरा राइस के साथ परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




