Ram Navami Rangoli Design: रामनवमी के शुभ अवसर पर बनाएं ये सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन

Rangoli design (AI generated image)
Ram Navami Rangoli Design: रामनवमी का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाता है. त्योहार में हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल रहता है. आप भी इस अवसर को और भी खास बना सकते हैं. इस बार रामनवमी के मौके पर घर पर ये रंगोली डिजाइन जरूर बनाएं.
Ram Navami Rangoli Design: रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था. रामनवमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. हर साल चैत्र महीने में इस त्योहार को मनाया जाता है. इस साल रामनवमी 6 अप्रैल को मनाया जाएगा. रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है और इसको खास मौकों पर बनाया भी जाता है. इस रामनवमी को और भी खास बनाने के लिए आप रंगोली बना सकते हैं. आप इन रंगोली डिजाइन से एक रंगोली बना सकते हैं.
सिंपल रंगोली

सिंपल रंगोली का डिजाइन इस शुभ अवसर पर बना सकते हैं. ये डिजाइन बनाना भी आसान है. इसमें फूल और सिंपल डिजाइन से इस रंगोली को तैयार किया जा सकता है.
यूनिक रंगोली

आप कई रंगों का इस्तेमाल कर के भी रंगोली बना सकते हैं. इस तरह से कई रंगों से बनी रंगोली बहुत आकर्षक दिखाई देती है.
राम नवमी स्पेशल डिजाइन

रामनवमी पर आप राम मंदिर की आकृति भी बना सकते हैं. ये रंगोली बहुत सुंदर दिखाई देती है. इस अवसर पर आप इस रंगोली डिजाइन को जरूर ट्राई करें.
फूलों की रंगोली

फूल से बनी रंगोली आसानी से बन भी जाती है और इस दिन की शोभा बढ़ाने में आपकी मदद भी करती है. इस रंगोली को बनाने के लिए आप बच्चों को भी अपने साथ शामिल कर सकते हैं. रंग-बिरंगे फूलों की रंगोली देखने में बेहद सुंदर होती है. आप फूलों से सिंपल और एक बड़ी रंगोली भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से तैयार करें मावा पेड़े का भोग
मोर पंख वाली रंगोली

रामनवमी के अवसर पर आप मोर वाली रंगोली भी बना सकते हैं. इसे आप दीपक लगाकर सुंदर से सजा सकते हैं.
ये डिजाइन को कर सकते हैं ट्राई

रामनवमी के त्योहार पर आप तीर-धनुष के डिजाइन का भी रंगोली बना सकते हैं. इस तरह से आप रंगोली बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Thekua Recipe: छठ पूजा के लिये घर पर बनाएं स्वादिष्ट और खस्ता ठेकुआ,जानें रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










