Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि पर आसानी से तैयार करें मावा पेड़े का भोग
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 29 Mar 2025 8:51 AM
Recipe (AI generated image)
Chaitra Navratri Recipe: चैत्र नवरात्रि के त्योहार में कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इस बार आप अपने हाथों से पेड़े का भोग तैयार करें. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
Chaitra Navratri Recipe: नवरात्रि के नौ दिन भगवती देवी दुर्गा की आराधना और पूजा करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं. नवरात्रि में देवी माता को कई तरह के भोग भी लगाने की परंपरा रही है. आज हम आपके लिए भोग बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. अपने हाथों से इसे आप जरूर बनाएं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.
पेड़ा बनाने के लिए सामग्री
- मावा-3 कप
- इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- चीनी-1 कप
- घी- 2 बड़े चम्मच
- बादाम बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
- काजू बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
- पिस्ता बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
- दूध- आधा कप
- केसर-चुटकी भर
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Vrat Recipe: व्रत के समय पर बनाएं हेल्दी ड्राई फ्रूट हलवा, रेसिपी भी है बहुत आसान
पेड़ा बनाने की विधि
- पेड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले चीनी को मिक्सी में पीस कर पाउडर जैसा तैयार कर लें. अब बारी आती है मावा को फ्राई करने की. मावा के लिए कढ़ाई को गर्म करें और इसमें घी डालें. मावा को हल्के आंच पर भूनें. मावा को भूनते वक्त ध्यान देना है नहीं तो ये जल सकता है. मावा को लगातार चलाते रहें.
- जब इसमें से अच्छी गंध आने लगे और इसका रंग थोड़ा बदल जाए तब इसमें बाकी की चीजें को भी मिला दें.
- अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी के पाउडर को मिक्स कर दें. इसे भी लगातार मिक्स करते रहें.
- अब इसमें दूध और केसर को भी डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण अब थोड़ा पतला हो जाएगा. मिश्रण को धीमे आंच पर चलाते रहें नहीं तो मिश्रण जल जाएगा.
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसे गैस पर उतार लें. मिश्रण को हल्का ठंडा कर लें और इसमें से छोटे-छोटे बॉल अलग कर के हाथ से हल्का दबा दें. अब बारीक कटा हुआ काजू, बादाम और पिस्ता को पेड़ों के ऊपर डाल दें. इस तरह से आप आसानी से पेड़े को तैयार कर सकते हैं और देवी माता को भोग लगाएं.
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, ट्राई करें कच्चे केले की टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










