Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, ट्राई करें कच्चे केले की टिक्की

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 26 Mar 2025 10:12 AM

विज्ञापन

Chaitra navratri recipe. Image Credit: AI

Chaitra Navratri Vrat Recipe: केला में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है. आप व्रत में भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं. नवरात्रि पर आप केले से बना टिक्की ट्राई करें.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Vrat Recipe: चैत्र नवरात्रि के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. घरों में इस पूजा को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है. नवरात्रि के पर्व में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. ये त्योहार लोगों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है. नौ दिन तक माता के भक्त व्रत रखकर उनकी आराधना करते हैं. व्रत में खाने को लेकर कुछ नियम होते हैं. अगर आप भी व्रत रख रहे हैं तो केले की टिक्की को बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. केला में कई पोषक तत्व मिलते हैं और इसका सेवन आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है. 

कच्चे केले की टिक्की सामग्री

  • 3-4 कच्चे केले
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 3 बड़े चम्मच मूंगफली
  • 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
  • 3 चम्मच सिंघाड़े का आटा
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटी चम्मच हल्दी 
  • घी फ्राई करने के लिए
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Recipe: नवरात्रि के अवसर पर बनाएं शकरकंद की स्वादिष्ट टिक्की

कच्चे केले की टिक्की बनाने की विधि 

  • कच्चा केला का टिक्की आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. बस इन टिप्स को फॉलो करें. सबसे पहले केले को उबालना है. आप केले को प्रेशर कुकर में भी 2-3 सीटी आने तक पका सकते हैं. अब आप मूंगफली को रोस्ट कर लें. जब मूंगफली अच्छे तरीके से रोस्ट हो जाए तब ठंडा करने के बाद इन्हें दरदरा कूट लें. 
  • जब केले ठंडे हो जाएं तब आप छिलका हटा कर इन्हें अच्छे तरीके से मैश कर लें. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, दरदरा मूंगफली, जीरा पाउडर, गरम मसाला, सिंघाड़े का आटा, हल्दी और सेंधा नमक को साथ में अच्छे तरीके से मिक्स करना है. 
  • अब इसमें से छोटे छोटे बॉल से टिक्की तैयार करें. आप चाहे तो इसको कढ़ाई में फ्राई कर सकते हैं या फिर इसे तवे पर घी में क्रिस्पी होने तक पका सकते हैं. जब टिक्की दोनों साइड से गोल्डन हो जाए तो आप कटलेट को बाहर निकाल लें. ये अब खाने के लिए तैयार है. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri Recipe: नवरात्रि के व्रत में जरूर बनाएं स्वाद से भरी बर्फी, नोट करें बनाने का तरीका

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola