ePaper

Raksha Bandhan Sweets: बिना चीनी के बनाएं खजूर और मेवे के टेस्टी लड्डू

Updated at : 07 Aug 2025 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Raksha Bandhan Sweets: बिना चीनी के बनाएं खजूर और मेवे के टेस्टी लड्डू

Raksha Bandhan Sweets :इस रक्षाबंधन पर भाई को दें खास तोहफा. मिठास भी सेहत भी. ट्राई करें बिना चीनी के हेल्दी खजूर और मेवे के लड्डू.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Sweets : रक्षाबंधन का त्योहार मिठाई के बिना अधूरा है लेकिन इस बार क्यों न कुछ ऐसा बनाया जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो. यह खास रेसिपी आपके लिए है जिसमें आप बिना चीनी का इस्तेमाल किए अपने भाई-बहन के लिए खजूर और मेवे के टेस्टी लड्डू बना सकते हैं. ये लड्डू न सिर्फ खाने में लाजवाब होते हैं ब्लकि पोषण से भी भरपूर होते हैं.

सामग्री

  • खजूर (बीज निकाले हुए) – 200 ग्राम
  • बादाम – 50 ग्राम
  • काजू – 50 ग्राम
  • अखरोट – 50 ग्राम
  • किशमिश – 30 ग्राम
  • नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • घी – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

  • मेवे भूनना: एक तवा गरम करें, बादाम, काजू, अखरोट को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ठंडा होने पर मोटा-मोटा कट लें.
  • खजूर पीसना: खजूर को ब्लेंडर में डालकर थोड़ा ग्राइंड करें ताकि वह एकदम पेस्ट जैसा न हो, लेकिन छोटे-छोटे टुकड़े रह जाएं.
  • सभी सामग्री मिलाना: एक बड़े बर्तन में पीसे हुए खजूर, कटे हुए मेवे, किशमिश, नारियल, इलायची पाउडर और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • लड्डू बनाना: मिश्रण को हाथों में लेकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं. अगर मिश्रण चिपचिपा लगे तो थोड़ा नारियल या कटे मेवे छिड़क सकते हैं.
  • ठंडा करना: लड्डुओं को एक प्लेट में रखकर 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा करें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाएं.

Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola