राखी के दिन मिठाई में घोले प्यार, भाई के लिए बनाएं मॉर्डन स्टाइल चॉकलेट पेड़ा, जानें रेसिपी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Aug 2025 5:43 PM
Pic Credit- ChatGPT
Raksha Bandhan Special Sweet: इस रक्षाबंधन अपने भाई को बाजार की मिठाई नहीं, बल्कि घर पर बनी स्वादिष्ट और मॉर्डन चॉकलेट पेड़ा बनाकर सरप्राइज दें. क्योंकि इससे बनना बेहद आसान और यह किसी को पसंद आएगा.
Raksha Bandhan Special Sweet: रक्षा बंधन सिर्फ राखी बांधने और गिफ्ट देने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्यार, मिठास और अपनापन का प्रतीक है. ऐसे में अगर आप इस खास दिन को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो घर पर बनाई गई मिठाई से बेहतर कुछ नहीं. इस साल अपने भाई को बाजार की मिठाई के बजाय प्यार से बना हुआ ‘चॉकलेट पेड़ा’ खिलाएं. यह परंपरा और मॉडर्न टेस्ट का परफेक्ट मेल है.
चॉकलेट पेड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप खोया (मावा)
- 1/2 कप पिसी हुई शक्कर
- 2 टेबलस्पून कोको पाउडर
- 1 टेबलस्पून घी
- थोड़ा सा दूध (यदि ज़रूरत हो)
- बारीक कटे पिस्ता या बादाम- सजावट के लिए
Also Read: Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे
चॉकलेट पेड़ा कैसे करें तैयार
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मावा डालें. धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें जब तक मावा हल्का सुनहरा न हो जाए.
- अब इसमें कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर पिसी हुई शक्कर डालें और लगातार चलाते रहें.
- अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा सा दूध डाल सकते हैं
- मिश्रण जब गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद हाथ में थोड़ा घी लगाकर पेड़े का आकार दें.
- ऊपर से कटे पिस्ता या बादाम से सजाएं.
- आपके स्वादिष्ट चॉकलेट पेड़े तैयार हैं- भाई को प्यार से परोसें.
- इस रक्षाबंधन अपने हाथों से बनी इस मिठाई से अपने भाई को सरप्राइज दें. यह चॉकलेट पेड़ा स्वाद में बेहतरीन है.
Also Read: Soya Tikka Masala Recipe: घर पर बनाएं सोया टिक्का मसाला, तो भूल जाएंगे पनीर और नॉन वेज का स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










