Gulkand Nariyal Laddu Recipe: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं प्यार की मिठास, बिना गैस जलाए मिनटों में बनाएं गुलकंद नारियल लड्डू!

AI generated image
Gulkand Nariyal Laddu Recipe: गुलकंद नारियल लड्डू एक ऐसी मिठाई है जो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें गैस तक जलाने की जरूरत नहीं होती. इस रक्षाबंधन आप अपने भाई का मुंह मीठा कराने के लिए इस रेसिपी को आसानी से बना सकती है.
Gulkand Nariyal Laddu Recipe: अगर आप कोई ऐसी मिठाई ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बन जाए, हेल्दी हो और जिसमें गैस या चूल्हे की भी जरूरत न पड़े तो गुलकंद नारियल लड्डू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. खासकर त्यौहार के मौके पर जब आपके पास समय ज्यादा नहीं होता तो ऐसे मौकों पर यह रेसिपी और भी ज्यादा खास बन जाती है. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बिना पकाए, बिना गैस या स्टोव जलाए आसानी से बनाया जा सकता है. आप अगर हड़बड़ी में हैं या फिर रक्षाबंधन के दौरान या व्रत-त्योहार के खास मौके पर कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो गुलकंद नारियल लड्डू आपके लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
गुलकंद नारियल लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- कद्दूकस किया सूखा नारियल – 2 कप
- गुलकंद – आधा कप ताजा या मार्केट वाला
- कंडेंस्ड मिल्क – आधा कप (मीठे के अनुसार कम-ज्यादा करें)
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता) – 2 टेबलस्पून
- घी – 1 छोटा चम्मच हाथ में लगाने के लिए
- नारियल बुरादा – लड्डू लपेटने के लिए
- अगर कंडेंस्ड मिल्क नहीं है, तो आप 5 से 6 खजूर को पीसकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मिठास बनी रहेगी और लड्डू हेल्दी भी रहेगा.
गुलकंद नारियल लड्डू बनाने की विधि
- एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल लें और इसमें गुलकंद, कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
- अब इन सभी चीजों को हाथों या स्पैचुला की मदद से अच्छे से मिक्स करें. ध्यान रखें कि मिश्रण चिपचिपा और बाइंडिंग वाला हो ताकि आसानी से लड्डू बन सके.
- हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें. अगर आपको लगे कि मिश्रण ज्यादा गीला है, तो थोड़ा और नारियल का बुरादा मिला लें.
- तैयार लड्डू को नारियल बुरादे में लपेट लें. ऐसा करने से लड्डू देखने में भी सुंदर लगेंगे और चिपचिपे नहीं होंगे.
- सभी लड्डू बनने के बाद इन्हें 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ये सेट हो जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










