Raksha Bandhan Mathri Recipe: रक्षाबंधन पर बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट मठरी

Raksha Bandhan Mathri Recipe: रक्षाबंधन के लिए परफेक्ट स्नैक. घर पर बनाएं क्रिस्पी आसान और टेस्टी मठरी जो आपके त्योहार को बना दे और भी मजेदार.
Raksha Bandhan Mathri Recipe: रक्षाबंधन जैसे खास त्योहार पर मिठाइयों के साथ-साथ स्वादिष्ट और कुरकुरी मठरी भी परिवार के लोगाें को खूब पसंद आएगी. यह आसान मठरी रेसिपी जल्दी बन जाती है साथ ही खाने में भी मजेदार लगती है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये टेस्टी मठरी जो आपके राखी के जश्न को और भी खास बना देगी.
सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- बेसन – 1/2 कप
- अजवाइन – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच (इच्छानुसार)
- तेल – 3 टेबलस्पून (आटा गूंथने के लिए)
- नमक – स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल – जरूरत अनुसार
बनाने की विधि
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें 3 टेबलस्पून तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्रण में तेल अच्छी तरह शामिल हो जाए.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें आटा ज्यादा नरम न हो.
- आटे को 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलन की मदद से पतली रोटियां बेल लें.
- हर रोटी को चाकू से चौकोर या तिकोने आकार में काट लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल अच्छा गर्म हो जाए, तो मध्यम आंच पर मठरियां सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें.
- तलने के बाद किचन पेपर पर निकाल कर अतिरिक्त तेल सोख लें.
- ठंडी होने पर मठरी को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.
ये भी पढ़े: इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का सही वक्त
ये भी पढ़े: Simple Raksha Bandhan Mehndi Design: 5 मिनट में बनाएं ये 10 आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन
Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




