ePaper

Quick Makeup Tips: बिना समय गवाएं पाएं ग्लोइंग लुक,जानें आसान मेकअप ट्रिक्स

Updated at : 21 Mar 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Quick Makeup Tips

Quick Makeup Tips

Quick Makeup Tips: हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स जिससे आप चाहें तो बस कुछ मिनटों में ही ग्लैमरस और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं.

विज्ञापन

Quick Makeup Tips: आजकल की फास्ट लाईफ में हर कोई सुंदर और ग्लोइंग लुक चाहता है लेकिन समय की कमी एक बड़ी चुनौती बन गई है. समय की कमी के कारण मेकअप करना भी अब लड़कियों के लिये चुनौती बन गई हैं. ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स जिससे आप चाहें तो बस कुछ मिनटों में ही ग्लैमरस और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं.

  • मॉइश्चराइजर के साथ करें शुरु: फटाफट मेकअप और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे पहले अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है.
  • बी बी क्रीम का करें इस्तेमाल : यदि आपके पास समय कम है तो फाउंडेशन की बजाय बी बी क्रीम का इस्तेमाल करें. यह एक ही बार में आपकी त्वचा को एकसार करने के साथ-साथ सन प्रोटेक्शन भी देता है.
  • लिक्विड हाईलाइटर लगाएं : हाइलाइटर को सीधे अपनी गालों की हड्डी, नाक और माथे पर लगाएं. लिक्विड हाइलाइटर से आपको तुरंत ग्लो मिलता है और यह ब्लेंड करने में भी आसान होता है.
  • काजल और मस्कारा : आंखों को बड़ा और आकर्षक दिखाने के लिए काजल और मस्कारा का इस्तेमाल करें. बस थोड़ी सी मेहनत से आपकी आंखों में जान आ जाएगी.
  • लिप टिंट का करें इस्तेमाल : लिप टिंट न केवल लिप्स को रंग देता है बल्कि यह लंबे समय तक टिका रहता है और उसे निखारता है. आप इसे गालों पर भी ब्लश के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • सेटिंग स्प्रे : अपने मेकअप को सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें. यह मेकअप को स्मूद और फ्रेश रखेगा ब्लकि आपको ग्लोइंग लुक भी देगा.

Also Read : Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

अस्वीकरण: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी प्रदान करता है और किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है. कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से सलाह लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola