ePaper

Besan Barfi Recipe: मिनटों में बनाएं दानेदार और मुंह में घुल जाने वाली बेसन बर्फी

Updated at : 15 Sep 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Besan Barfi Recipe: मिनटों में बनाएं दानेदार और मुंह में घुल जाने वाली बेसन बर्फी

Besan Barfi Recipe : आपके लिए लाए हैं एक ऐसी आसान रेसिपी जिससे आप मिनटों में बिल्कुल हलवाई जैसी दानेदार और मुंह में घुल जाने वाली बेसन बर्फी बना सकते हैं.

विज्ञापन

Besan Barfi Recipe: फेस्टिवल, पार्टी या किसी खास मौके पर बेसन की बर्फी उस मौके को और भी खास बना देती है. इसकी खुशबू और स्वाद हर किसी के दिल को भा जाता है. लेकिन कई लोग इसे घर पर बनाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि यह एक मुश्किल और समय लेने वाली रेसिपी है.अगर आप भी यही सोचते हैं तो अब आपको अपनी राय बदलनी पड़ेगी. हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी आसान रेसिपी जिससे आप मिनटों में बिल्कुल हलवाई जैसी दानेदार और मुंह में घुल जाने वाली बेसन बर्फी बना सकते हैं. इस रेसिपी के कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही परफेक्ट बेसन बर्फी का स्वाद ले सकते हैं. जो हर किसी को पसंद आएगी.

सामग्री

  • बेसन – 2 कप
  • देसी घी – 1.5 कप (या आवश्यकतानुसार)
  • चीनी – 1.5 कप
  • पानी – ½ कप
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता – 2-3 चम्मच (सजाने के लिए)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में देसी घी गरम करें और उसमें बेसन डालें.
  • हल्की आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुए भूनें.इसे तब तक भूनते रहें जब तक इसमें से एक अच्छी सुगंध न आने लगे और इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए. बेसन को अच्छी तरह भूनना बहुत जरूरी है ताकि बर्फी का स्वाद कच्चा न लगे.
  • जब बेसन अच्छी तरह भून जाए तो गैस बंद कर दें और बेसन को एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें.
  • अब एक अलग पैन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर उबालें. हमें एक तार की चाशनी बनानी है.
  • चाशनी को चेक करने के लिए उंगली पर एक बूंद लें और उसे अंगूठे से चिपकाकर देखें. अगर एक पतला तार बनता है तो चाशनी तैयार है.
  • ठंडे हुए बेसन में यह चाशनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे तुरंत चलाना शुरू कर दें ताकि कोई गांठ न पड़े.
  • अब इस मिश्रण को एक घी लगी हुई ट्रे या थाली में डालकर अच्छी तरह फैला दें.
  • ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर हल्का दबाएं.
  • मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने दें. जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे चाकू से बर्फी के आकार में काट लें.

Also Read : Chocolate Idli Recipe: टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट इडली बनाने का आसान तरीका

Also Read : Vishwakarma Puja Bhog: भगवान विश्वकर्मा को अर्पित करें ये खास प्रसाद और पाएं आशीर्वाद

Also Read : Coconut Kheer Recipe: इस तरह बनाएं नारियल की खीर जो स्वाद में हो लाजवाब

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola